देवास जिले के खातेगांव में लक्ष्य ग्रीन इंडिया प्लांटेक कंपनी जयपुर राजस्थान के नाम से किसानो के साथ ठगी करके लाखो रुपये एठने वाले अंतरराज्जीय गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

देवास जिले के खातेगांव में लक्ष्य ग्रीन इंडिया प्लांटेक कंपनी जयपुर राजस्थान के नाम से किसानो के साथ ठगी करके लाखो रुपये एठने वाले अंतरराज्जीय गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार
—————
ट्रेक्टर, तार फेंसिंग, बोरिंग, पानी मोटर, सोलर प्लाट एवं भविष्य मे फलो की कम्पनी द्वारा अच्छे दामो पर खरीदी का लालच देकर 10 गुना दाम पर नींबू पपीता के पौधे बेचकर किसानो के साथ किया छल
————
गिरोह का मास्टर माइंड योगेश पाठक अपने एक साथी के साथ फरार
————
देवास जिले के खातेगांव क्षेत्र के किसानों को लोक लुभावन आफर देकर तथा धोकाधड़ी कर राशि हड़पने का मामला सामने आया था। जिसमें पुलिस अधीक्षक देवास डॉ. शिवदयाल सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कन्नौद श्री सुर्यकांत शर्मा के निर्देशानुसार एवं निरीक्षक महेन्द्र सिह परमार थाना प्रभारी खातेगाँव के नेतृत्व मे उक्त जालसाज लोगो की गिरफ्तारी हेतु टीम गठीत कर मुखबीर सूचना पर दबीश देते 2 आरोपीयो जगदीश बैरागी निवासी बयाना भरतपुर राजस्थान एवं विनोद जाट निवासी पीपलहेड़ा करोली राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। मास्टर माइंड योगेश पाठक निवासी मथुरा उत्‍तर प्रदेश एवं देवेन्द्र कुमार निवासी बयाना भरतपुर राजस्थान फरार है। उक्त दोनो आरोपीयों से कम्पनी के रसीद कट्टे एग्रीमेंट लेटर हिसाब रजिस्टर जप्त किये गये है जिनके अन्य साथियो की तलाश की जा रही है।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक महेन्द्र सिंह परमार, उप निरीक्षक विनय सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक ओम प्रकाश पाटीदार, आरक्षक आनन्द जाट, आरक्षक अरुण आर्य, ओम प्रकाश पाटील आरक्षक नरेन्द्र सिरसाम सैनिक मनीष बाथोले की सराहनीय भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक देवास डॉ. शिवदयाल सिंह के द्वारा टीम को प्रोत्साहन स्वरुप नगद ईनाम की घोषणा की गई है।

फरियादी पूनमचंद विश्नोई पिता पलकराम विश्नोई उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम पाड़ियादेह थाना खातेगांव एवं अन्य पाँच लोगो रमजान पिता फिदा हुसैन, पप्पु पिता अजीमुद्दीन शेख, मुबारिक पिता बाबू शेख निवासीगण मुहाई जागीर, धीरज पिता कैलाश निवासी सुन्द्रेल के द्वारा रिपोर्ट की गई कि लक्ष्य ग्रीन इंडिया प्लांटेक कंपनी जयपुर राजस्थान के चार लोग योगेश पाठक निवासी मथुरा (उ.प्र.), जगदीश बैरागी निवासी बयाना भरतपुर राजस्थान, देवेन्द्र कुमार निवासी बयाना भरतपुर राजस्थान एवं विनोद जाट निवासी पीपलहेड़ा करोली राजस्थान के द्वारा प्लाटेशन हेतु उनसे नींबू, पपीता आदि के पौधे खरीदने पर एक एकड़ खेत की बाउंड्री के खंबे लगाने, उसके उपरांत बोरिंग के लिये 50 प्रतिशत अनुदान और सोलर प्लांट, 10-15 HP का मोटर एवं प्रति पौधे के हिसाब से 500-750 रुपये की एडवांस राशि देना एवं भविष्य में प्राप्त होने वाले फलो की कंपनी द्वारा अच्छे दामो में खरीदी का झुठा प्रलोभन देकर एग्रीमेंट कर पूनमचंद को नीबू एवं पपीता के पौधे प्रति पौधे 150 रुपये के कुल 3 लाख रुपये नगदी, नवीन शर्मा से 1000 नींबू के पौधे के बदले 150000 रूपये, रमजान पिता फिदा हुसैन से 1000 नींबू के पौधे के बदले 150000 रूपये, पप्पु पिता अजीमुद्दीन शेख निवासी मुहाई जागीर से 1000 नींबू के पौधे के बदले 150000 रूपये, मुबारिक पिता बाबू शेख निवासी मुहाई जागीर से 1000 नींबू के पौधे के बदले 150000 रूपये, धीरज पिता कैलाश निवासी सुन्द्रेल से 1000 नींबू के पौधे के बदले 150000 रूपये, कलीराम पिता शंकरलाल पंवार जाति कलौता उम्र 55 साल निवासी ग्राम पांदा थाना खातेगाँव से 1000 नींबू के पौधे के बदले 150000 रूपये, जितेन्द्र पिता विष्णुप्रसाद यादव 37 साल निवासी ग्राम तिवड़ीया से 1000 नींबू के पौधे के बदले 150000 रूपये लिये साथ ही पप्पु शेख को सोनालिका ट्रेक्टर फ्री मे फायनेंस करने का लुभावना आफर देकर इस तरह 8 लोगो से 12 लाख रुपये प्राप्त कर किराये के मकान को छोड़कर फरार हो गये जो उक्त चारो लोगो के द्वारा कम्पनी के फर्जी लोक लुभावन आफर देकर सीधेसाधे किसानो के साथ धोकाधड़ी कर राशि हड़पने की शिकायत पर थाना हाजा पर कायम कर विवेचना मे लिया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |