मध्यप्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ महाआंदोलन, शाजापुर में पीएम के नाम डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शाजापुर. आगामी 18अगस्त को प्रदेश का बेरोजगार युवा बड़े स्तर पर संगठित होकर मप्र सरकार की रोजगार विरोधी नीति के खिलाफ़ आर पार के संघर्ष करने के लिए 18अगस्त को राजधानी भोपाल में महाआंदोलन करेगा। सभी सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों पर स्थायी भर्ती करो व सभी लंबित भर्तियों को 2021 में पूर्ण करो इस आशय को लेकर आज शाजापुर में प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम ज्ञापन सौपा।
बेरोजगारी के खिलाफ माह आंदोलन की तैयारी में आज बेरोजगार युवाओं से सघन जनसम्पर्क अभियान किया गया, बेरोजगार युवा संघर्ष समिति शाजापुर कमिटी की बैठक आयोजित की गई।
युवा संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गनाइजेशन(AIDYO) के जिला प्रभारी मनोज रजक ने कहा कि
आज मध्य प्रदेश का युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है पिछले 4 साल से प्रदेश में कोई भी वैकेंसी नहीं निकाली गई है मध्य प्रदेश में लगातार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और सरकार द्वारा अपनाई गई सरकारी विभागों के निजीकरण की नीतियों से नौकरियां खत्म होती जा रही है उदाहरण के लिए पिछले दिनों सरकार ने लगभग 14000 पोस्ट रेलवे से खत्म कर दी है। मध्य प्रदेश की युवा तैयारी करते करते ओवर एज हो रहे हैं मध्य प्रदेश में बेरोजगारी के कारण आत्महत्या करने के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं लेकिन सरकार मात्र घोषणाएं कर रही हैं।
बेरोजगार युवा संघर्ष समिति के साथी जितेन्द्र देवतवाल ने बताया कि मध्यप्रदेश में हर विभाग में लाखों पद खाली पड़े है, शिक्षा विभाग में 91हज़ार पद खाली पड़े हैं। जबकि शिक्षकभर्ती को ढाई साल से भी ज्यादा लटकाया जा रहा है। कोरोना काल मे रखे गए कोविड स्टाफ़ को निकाला गया है। जबकि स्वास्थ्य विभाग में हज़ारो की संख्या में पोस्ट खाली है। ठेकाकरण/संविदा पर कुछ समय रखा जाता है। बाद में काम निकल जाने के बाद निकल दिया जाता है। हम मांग करते है सभी स्थायी रोजगार दिया जाए।
आगामी 18अगस्त को भोपाल में शाजापुर युवाओ से आह्वान करते है कि बड़ी संख्या भोपाल पहुँचे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |