रोजगार मेला 11 अगस्त को, बेरोजगार युवाओं के लिए बेहतर अवसर, खबर में देखें कोन कोन सी कंपनियां आएगी

शाजापुर
—–
राज्य शासन के निर्देशानुसार युवाओं को बेहतर और सरल रूप से रोजगार के अवसर दिलाने के लिए 11 अगस्त को जिला रोजगार कार्यालय शाजापुर एवं 12 अगस्त को जनपद पंचायत शुजालपुर मे प्रातः 11.00 बजे से सायं 3.00 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला कलेक्टर श्री दिनेश जैन के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें निजी क्षेत्र की प्रसिद्ध कंपनियां सहभागीता करेंगी।

रोजगार मेले में प्रतिभा सिंटेक्स पीथमपुर, एस.ग्रुप भोपाल, एसजीएस मैन पावर एण्ड प्लेसमेंट सर्विस इन्दौर, नव कृषि बायो क्राप सांइस इन्दौर, नव भारत फर्टिलाईजर भोपाल आदि एवं पार्ट टाइम जॉब हेतु इंश्योरेंस बेस्ड भारतीय जीवन बीमा निगम, एसबीआई लाइफ आदि कंपनियों के द्वारा सेल्स एवं मार्केटिंग, वर्कर, हेल्पर, मशीन आपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, सुरक्षा गार्ड, ऑफिस वकर्र, सहायक आदि पदों के लिए प्रारंम्भिक चयन करेंगी।

रोजगार मेले में तुरंत नौकरी प्राप्त करने का स्वर्णिम अवसर है। योग्यता 8वी, 10वी, 12वी, ग्रेजुएट, डीसीए, पीजीडीसीए, आईटीआई उत्तीर्ण आयु 18 से 35 वर्ष तक के आवेदक अपने समस्त प्रमाणपत्रों एवं आधारकार्ड, रिज्यूम के साथ रोजगार मेले में चयन हेतु साक्षात्कार दे सकते हैं। यह रोजगार मेला कोविड-19 की जारी गाईड लाईन के अनुरूप किया जायेगा

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |