सभी राजस्व अधिकारी बाढ़ के कारण टूटी पुलियाओं और सड़कों आदि की रिपोर्ट भेजें- कलेक्टर श्री जैन,समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश

शाजापुर
—-
बाढ़ और अतिवृष्टि के कारण टूटी पुलियाओं एवं सड़कों की रिपोर्ट राजस्व अधिकारी जिला मुख्यालय को भेजें। साथ ही पुलिया एवं सड़कों के टूटने से बाधित आवागमन को शुरू करने के लिए संबंधित विभाग के माध्यम से सुधार कार्य शुरू करवाने के लिए कहा। उक्त निर्देश Collector Shajapur श्री दिनेश जैन ने आज समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक राजस्व के सभी अनुविभागीय अधिकारियों और तहसीलदारों को दिये। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर श्री अजीत श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा भी उपस्थित थी। अन्य विभागों के अधिकारी वर्चुअल रूप से ऑनलाइन उपस्थित थे।

कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों से कहा कि बाढ़ एवं अतिवृष्टि के कारण यदि कहीं आपदा की स्थिति निर्मित होती है तो तत्काल जिला मुख्यालय को सूचित करें। साथ ही होमगार्ड की कंपनी कमांडर से सतत संपर्क में रहें। तहसील स्तर पर भी बाढ़ नियंत्रण के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लें। स्वतंत्रता दिवस पर समारोह के आयोजन की तैयारी रखें। माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही करें। अपराधों में लिप्त लोगों द्वारा शासकीय भूमि पर किये गये अवैध निर्माणों को ध्वस्त करें। बाजारों में भ्रमण कर लोगों को कोरोना अनुकूल व्यवहार के लिए जागरूक करें। दुकानदारों को भी समझाएं कि कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है, इसलिये गाईड लाइन का पूर्णत: पालन करें। मास्क नहीं लगाने वालों का चालान बनाए। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों से कहा कि गिरदावरी में गुणवत्ता होना चाहिये। हड़ताल पर जाने वाले पटवारियों को नोटिस दें। वसूली अभियान चलाकर राजस्व, शाला भवन उपकर एवं पंचायत उपकर में वसूली कराएं। आने वाले त्यौहारों जैसे मोहर्रम, स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन कोरोना अनुकूल व्यवहार के तहत हो। सभी आयोजकों को कोरोना अनुकूल व्यवहार करने के लिए समझाएं। इस अवसर पर कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्रों में चल रहे वैक्सीनेशन कार्य की समीक्षा करने के लिए नगरपालिका सीएमओ को निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि सीएमओ नगर में सर्वे कर पता करें कि कितने लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है और कितनों का बाकी है। सीएमएचओ को कलेक्टर ने निर्देश दिये कि मक्सी में डेंगू फैलने के संबंध में आ रही शिकायतों को देखते हुए टीम भेजकर लोगों का परीक्षण कराएं।

इस अवसर पर कलेक्टर ने 23 अगस्त को मुख्यमंत्री जी द्वारा की जाने वाली समीक्षा के बिंदुओं से अवगत कराते हुए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर समयसीमा वाले पत्रों की समीक्षा कर सभी अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिये। साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के तहत प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा भी की गई

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |