कोरोना अनुकूल व्यवहार को अपनाते हुए मोहर्रम का त्यौहार मनाए- कलेक्टर श्री जैन, शांति समिति की बैठक संपन्न

शाजापुर
—-
कोरोना अनुकूल व्यवहार को अपनाते हुए मोहर्रम का त्योहार मनाए। यह बात कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज आने वाले मोहर्रम के त्योहार को देखते हुए शांति समिति की बैठक में मोहर्रम समिति के सदस्यों से चर्चा के दौरान कही। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आरएस प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी श्री अजीत श्रीवास्तव, एसडीओपी श्रीमती दीपा डोडवे, काजी श्री एहसानउल्लाह, मोहर्रम समिति अध्यक्ष श्री इमरान खरखरे, श्री साजिद अली वारसी, शेख शमीम, श्री इरशाद खान, श्री शोराब बैग, सैय्यद फैजल वारसी, काजी श्री रहमतउल्लाह, श्री रजाक भाई, श्री अखलाक हुसैन मदनी, श्री रफीक पेंटर, श्री असलम शाह, श्री अजीज मंसूरी, श्री सलीम बैग, श्री शफीक खान सहित अन्य सदस्यगण और पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस का संक्रमण समाप्त नहीं हुआ है, इसलिये शासन द्वारा निर्धारित गाईडलाइन के अनुरूप विभिन्न त्यौहारों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी सदस्यों से कहा कि कोरोना अनुकूल व्यवहार को अपनाते हुए त्यौहारों को मनाएं और गाईडलाइन का पालन करें। कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि सदस्यों द्वारा दिये गये सुझावों पर परीक्षण के बात निर्णय से अवगत कराया जायेगा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान में रात्रि 11.00 बजे से प्रात: 6.00 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि कोरोना गाईड लाइन के अनुसार सभी तरह के राजनीतिक, खेल, मनोरंजन सहित अन्य जनसमूहों एकत्रित होने वाले कार्यक्रम प्रतिबंधित है। आवश्यकता पड़ने पर समिति के सदस्य फिजिकल रूप से उपस्थित रहकर नियमों को लागू कराने में प्रशासन का सहयोग करें। इसके पूर्व मोहर्रम समिति के अध्यक्ष श्री खरखरे ने मोहर्रम त्यौहार के बारे में जानकारी दी। काजी श्री एहसानउल्ला ने कहा कि त्यौहारों के दौरान बहुत बड़ी तादाद में अफवाहें फैलायी जाती है, अत: इस पर नियंत्रण जरूरी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |