12 पाव देशी मदिरा प्लेन जप्त,शाजापुर जिले का मामला शाजापुर By Shahzad Khan Last updated Aug 8, 2021 631 शाजापुर, 08 अगस्त 2021/ शाजापुर जिले में अवैध मदिरा के निर्माण विक्रय परिवहन संग्रहण की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शाजापुर कलेक्टर महोदय श्री दिनेश जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी सुश्री मंदाकिनी दीक्षित के आदेशानुसार आज दिनाँक 07/08/2021 को दौराने गश्त बेरछा शाजापुर रोड पर रोड चेकिंग कि व मुख़बिर की सटीक सूचना के आधार पर तलाशी के दौरान तिलावद गोविंद बेरछा क्षेत्र में दबिश कर आरोपी दुलीचंद से 12 पाव देसी मदिरा प्लेन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क) के तहत प्रकरण पंजीबद्व किया गया।उक्त कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक मीनाक्षी बोरदिया द्वारा की गई।कार्यवाही में आबकारी आरक्षक श्री दिनेश कौशिक अमित शर्मा भी उपस्थित थे। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 631 Share