बाल प्रीतम एव श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान से सम्मानित हुए कवि ज्वलंत

शाजापुर-
ख्यातिनाम लेखक, कवि, साहित्यकार एवं साहित्य, कला, संस्कृति को समर्पित ‘साहित्य घराना’ आरा, बिहार के संरक्षक साहित्य शिरोमणि जितेन्द्र देवतवाल ‘ज्वलंत’ को ‘साहित्यिक महफ़िल’ संस्था ने श्रेष्ठ साहित्य सृजन हेतु श्रेष्ट रचनाकार साहित्य सम्मान से अलंकृत किया है।
वही ‘क़लम की ताक़त’ साहित्यिक समूह भारत ने भी उन्हें उत्कृष्ट सृजन हेतु ‘बाल प्रीतम’ सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया है। प्राप्त सम्मान हेतु कवि ज्वलंत ने दोनो संस्थाओं की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया है । कवि ज्वलंत मूलतः शाजापुर के रहने वाले हैं और शिक्षा, चिकित्सा के साथ लेखन से समाज के निर्माण एवं विकास में निरंतर प्रयासरत है। वे स्वास्थ्य प्रहरी, पर्यावरण जागरूकता अभियान का भी संचालन करते हैं जिसके तहत पर्यावरण, स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने में भी उल्लेखनीय कार्य कर रहे है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिग्विजय सिंह बोले- सीजफायर की घोषणा के बाद पाकिस्तान का मिसाइल दागना गलत, सख्ती से रोक लगना चाहिए     |     रीवा में रूह कंपा देने वाली वारदात… दोस्त का गला काटते हुए वीडियो बनाया, फिर उसके परिवार को भेज दिया     |     बाघ के हमले में महिला की मौत, इलाके में दहशत का माहौल     |     औचक निरीक्षण पर अचानक पहुंचे डिप्टी CM मिली भारी लापरवाही, जवाब नहीं दे पाए सीएमओ, तत्काल प्रभाव से निलंबित     |     अब दुनिया मान रही आतंकियों को ट्रेनिंग दे रही है पाकिस्तान सरकार – पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह     |     बुरहानपुर के कारखेड़ा-ढाबा रोड़ पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर     |     भोपाल मंडल के निशातपुरा में शुरू हुई नई सिग्नल प्रणाली, अब ऑप्टिकल फाइबर से मिलेगा सीधा कंट्रोल     |     टोल मांगा तो विवाद, अमलाह टोल प्लाजा पर स्कॉर्पियो सवारों ने किया उत्पात, कर्मचारियों को लाठी – डंडों से पीटा     |     स्टेशन पर गूंजी किलकारी, खड़ी रही संघमित्रा एक्सप्रेस; ताली बजाकर हुआ बच्चे का स्वागत     |     ‘मुझे सरहद पर भेजा जाए…’ भारत-PAK तनाव के बीच हाई कोर्ट के जज ने की मांग, ले चुके हैं आर्मी की ट्रेनिंग     |