Breking वारदात रोकने गए दो पुलिसकर्मियों को कंजरों ने किया घायल-शाजापुर जिले का मामला

– घायल होने के बाद भी दो कंजरों को लिया हिरासत में

अकोदिया

अकोदिया स्थित झील कॉलोनी के पास कंजरों को रोकने का प्रयास कर रहे दो पुलिसकर्मियों को कंजरो चाकू मारकर घायल कर दिया। हालांकि घायलावस्था में भी इन जवानों ने दो कंजरो को पकड़कर हिरासत में लिया है। वहीं एक कंजर भागने में सफल हो गया।
जानकारी के अनुसार कालापीपल थाने में पदस्थ नीरज शर्मा किसी काम से अकोदिया आए थे। जब वे काम निपटा रहे थे तभी उनकी नजर कंजर समुदाय के कुछ लोगों पर पड़ी जिसके चलते उन्होंने अकोदिया थाने को सूचित किया और पुलिस बल को बुलवा लिया। आरक्षक नीरज शर्मा को संदेह हुआ कि ये लोग जरूर किसी न किसी वारदात को अंजाम देने आए होंगे। इस पर उन्होंने कंजरों का पीछा करना शुरू कर दिया।

पीछा कर रहे पुलिसकर्मियों की भनक कंजरों को भी लग गई और तीनों कंजरों ने पुलिस पर हमला कर दिया। जिसमें अकोदिया थाने पर पदस्थ रवि रघुवंशी और नीरज शर्मा को कंजरों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। लेकिन इसके बाद भी दोनों पुलिसकर्मियों ने हिम्मत नहीं हारी और तीन में से दो कंजरों को दबोच लिया। तभी वहां कुछ और पुलिसकर्मी भी पहुंच गए जिन्हें देखकर एक कंजर भागने में सफल हो गया। फिलहाल घायल पुलिसकर्मियों में से एक को शुजालपुर और एक को अकोदिया के अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने दोनों कंजरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। विजय शंकर द्विवेदी एसडीओपी ने बताया कि पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |     बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी गिरफ्तार     |     कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निकाला विशाल मोर्चा     |     उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार्टी से निष्कासित     |     राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |     राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, चार की मौत     |     कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या     |     महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफाई     |