शाजापुर कलेक्ट्रेट में योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत नहीं करने पर कलेक्टर हुए नाराज

शाजापुर, 04 अगस्त 2021/ कलेक्टर श्री दिनेश जैन द्वारा प्रतिदिन विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की जा रही है। इस तारतम्य में आज कलेक्टर ने जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक, जिला अंत्यवसायी एवं श्रम विभाग के कार्यों की समीक्षा की।

अंत्यवसायी विकास निगम के अधिकारी द्वारा योजनाओं की जानकारी साथ में नहीं लाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। युवा उद्यमी योजना अंतर्गत सतत् मॉनिटरिंग कर लाभार्थियों की जानकारी तैयार करें। जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा में कलेक्टर ने कंजर समुदाय की बस्तियों में विकास कार्य कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने बस्ती विकास कार्यक्रम पर फोकस करने के भी निर्देश दिये। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत हितग्राहियों को लाभांवित करने की जानकारी अद्यतन करें तथा कैरियर काउंसलर के माध्यम से अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामों में रोजगार मेला या शिविर लगाएं। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्य की समीक्षा में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि कार्यालय शासकीय भवन में स्थानांतरित करें। मैधावी प्रोत्साहन योजना में पात्र छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग के माध्यम से चिंहित कर योजनाओं का लाभ दिलवाएं। कंजर समुदाय (विमुक्त घुमक्कड़ जाति) में बस्ती विकास योजना के तहत कार्य कराएं। श्रम विभाग के कार्यों की समीक्षा में कलेक्टर ने मजूदूरों के नामांकन एवं रिन्यूअल करने के लिए शिविर लगाने तथा शिविर का पर्याप्त समय पूर्व प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। मजदूरों को अपात्र नहीं होने दें। मजदूरों का नामांकन संबल योजना में कराने के लिए भी कहा। समीक्षा बैठक में जिला संयोजक श्रीमती निशा मेहरा, श्रम पदाधिकारी श्री आरसी रजक, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग श्री अर्जुन कुमार मालवीय तथा अंत्यवसायी कार्यपालन अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |