देवास जिले में कीटनाशक अधिनियम के अन्तर्गत एफ.आई.आर. दर्ज

देवास
————–
कृषि मंत्री श्री कमल पटेल की मंशानुसार कृषकों को उत्तम गुणवत्ता का कृषि आदान उपलब्ध कराने के लिए जिले में कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देशन एवं उपसंचालक कृषि आर. पी. कनेरिया के मार्गदर्शन में कीटनाशक निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड खातेगांव द्वारा 01 अगस्‍त को कार्यवाही की गई। जिसमें श्यामगिरी कालोनी वार्ड नम्बर 04 अजनास रोड गुर्जर छात्रवास के पास खातेगांव स्थित किराये के मकान में अनुज्ञप्ति के बिना (बगैर लायसेंस के) कीटनाशक औषधियों का अवैध भण्डारण होना पाया गया। कीटनाशक अधिनियम 1968 की धारा 29 का स्पष्ट उल्लंघन होने से कीटनाशक निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड खातेगांव द्वारा उक्त अवैध कीटनाशक औषधि को जब्त कर प्रधान आरक्षक श्री गजेन्द्रसिंह राजपूत थाना खातेगांव की सुपूर्दगी की गई एवं संबंधित मोहम्मद खान पिता मोहम्मद आजाद के विरूद्ध थाना खातेगांव में 02 अगस्‍त 2021 को एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई। कार्यवाही के दौरान कीटनाशक निरीक्षक श्री एन. एस. गुर्जर एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड खातेगांव श्री जे.पी.एस. तोमर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री के.एस. यादव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं प्रधान आरक्षक श्री गजेन्द्रसिंह राजपूत उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |