मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सपरिवार महाकालेश्वर मन्दिर में रूद्राभिषेक कर भगवान महाकाल के दर्शन किये

उज्जैन 26 जुलाई। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार को उज्जैन पहुंचकर श्री महाकालेश्वर मन्दिर में सपरिवार भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन कर महारूद्राभिषेक किया। महारूद्राभिषेक महाकालेश्वर मन्दिर के पुरोहितों एवं पुजारियों द्वारा सम्पन्न कराया गया। महारूद्राभिषेक पूजन में श्रीमती साधना सिंह एवं मुख्यमंत्री के दोनों पुत्र श्री कार्तिकेय सिंह एवं श्री कुणाल सिंह भी सम्मिलित हुए। पूजन शासकीय पुजारी श्री घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में सम्पन्न हुआ। महारूद्राभिषेक पूजन के दौरान प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, उज्जैन उत्तर के विधायक श्री पारस जैन, महिदपुर के विधायक श्री बहादुरसिंह चौहान, श्री बहादुरसिंह बोरमुंडला, श्री विवेक जोशी, श्री विशाल राजौरिया, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ला, गणमान्य जनप्रतिनिधिगण, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण तथा शासकीय अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी गिरफ्तार     |     कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निकाला विशाल मोर्चा     |     उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार्टी से निष्कासित     |     राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |     राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, चार की मौत     |     कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या     |     महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफाई     |     दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात     |