इंगोरिया पुलिस ने पकड़ा लूट की वारदात करने वाला आरोपी

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र शुक्ल* के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक महोदय (जोन 02) *श्री रविन्द्र वर्मा*( IPS) एवं एस.डी.ओ.पी. बडनगर *श्री अरविन्द सिंह* के मार्गदर्शन में लगातार अवैध शराब विक्रेताओं ,परिवहन एवं शराब तस्करी वालों पर कार्यवाही की जा रही हैं इसी तारतम्य में-

दिनांक 21.07.21 को फरियादी ने थाना इँगोरिया पर रिपोर्ट किया कि दिनाँक 19.07.21 को उसके साले के यहाँ टीके का कार्यक्रम था तथा फरियादी दोपहर करीबन 12.00 बजे ग्राम किलोली आया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद फरियदी को उसके साले का लड़के ने सातवा मील फाटे तक मो.सा. से छोड़ कर गया था, तभी इँगोरिया से बडनगर तरफ एक मो.सा से एक व्यक्ति आ रहा था तभी फरियादी ने उसे हाँथ दिया तो वह रूक गया उससे बडनगर तक की लिफ्ट माँगी तथा उसके साथ बैठ कर कुछ दूर पेट्रोल पंप के आगे पहुँचा तो मो.सा. वाला जिसका नाम पता फरियादी नही जानता था जिस फरियादी को मो.सा. से उतारा और उसे साईड मे ले जाकर एक लकड़ी की मारी जो मेरे बाँये पाँव के घुटने मे चोट लगी और डरा धमकाकर मेरे जेब से रखे नगदी (100/- रूपये वाले) 3000/- रूपये एवं एक जीयों कंपनी का काले रंग का मोबाईल फोन छीन कर भाग गया । फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 392/21 धारा 392 भादवी का कायम किया गया है।

*पुलिस द्वारा किया गया कार्य*
विवेचना के दौरान दिनाँक 23.07.21 को सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मय बल के खरसोद खुर्द बस स्टेण्ड पर पहुँची जहाँ एक व्यक्ति दिखा जिसका हुलिया फरियादी के बताये अनुसार दिखने पर उसको पकड़ा तथा आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। जो आरोपी द्वारा बताये गये स्थान से ग्राम भोल्ड्या (आरोपी का ससुराल मकान ) माकडौन से लूटे गई राशी एवं एक मोबाईल फोन रखना बताया जो आरोपी से लूटी गई राशी एवं एक जीयो कंपनी का मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त एक सी. डी. डीलक्स मो.सा. नगदी 3000/ एक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायालय पेश किया जावेगा ।

*जप्त माल*-
नगदी 3000/- रू. एवं एक जियो कंपनी का मोबाईल, एक सीडी डीलक्स मो.सा. ।

⏹️ *सराहनीय भूमिका*
इस सराहनीय कार्य में उनि अशोक शर्मा, उनि सावन मुवेल, सउनि संजय माथुर, प्र. आर. 1001 विरेन्द्र सिंह तोमर, प्र. आर. 275 अन्तरसिंह, आर. 576 राहुल सिंह का विशेष योगदान रहा है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |