शाजापुर में जिलाअध्यक्ष के नेतृत्व में कर्मचारियों ने जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन


शाजापुर में मप्र
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ एव कर्मचारी संघ के प्रांतीय आव्हान पर आज दिनांक 24-07- 2021 को कर्मचारी/पदाधिकारी जिला भाजपा कार्यालय में प्रातः 11 बजे एकत्रित होकर माननीय मुख्यमंत्रीजी के नाम संबोधित ज्ञापन माननीय अंबारामजी कराडा भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की है कि कर्मचारियों को जुलाई 2020 एवं जुलाई 2021 की वेतनवृद्धि का लाभ तत्काल दिया जाए 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता जो राज्य सरकार द्वारा स्थगित कर दिया गया था उसका भुगतान कर्मचारियो को दिया जाए एवं केन्द्र के समान कर्मचारियो को महंगाई भत्ता दिया जाए। केन्द्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता एवं गृहभाडा दिया जाए संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए ठेका प्रथा बंद की जाए आउटसोर्स कर्मचारियेां को नियमित किया जाए एवं 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन सौंपते समय लिर्पिक वर्गीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र राजपूत ने भी उपस्थित रहकर समर्थन किया। कर्मचारी नेता सुमित गौसर प्रांतीय सचिव मनीष जोशी जिला सचिव बबीता लियाप्रेट्रिक प्रांतीय सचिव अमित पारछे तहसील अध्यक्ष वसीम खान जिला प्रवक्ता संजय अष्ठाना करण सिंह कुशवाह अनिल शर्मा एवं हेंडपंप मैकनिक के अध्यक्ष अशोक जोशी इसरार खान राजेश वागवे नगीन सिंह ओसारा सहित कर्मचारी पदाधिकारी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शाजापुर NH 52 पर कंटेनर और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत     |     भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी कार्यालय पर पत्रकारवार्ता हुई आयोजित     |     मामूली विवाद के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दो नाबालिगों ने मिलकर की वारदात     |     गुना में नगर पालिका की टीम ने हटाया अतिक्रमण, दुकानदार हुए आक्रोशित     |     प्लेटफॉर्म से 200 मीटर पहले हुआ हादसा, ओवरनाइट एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे     |     श्रद्धालुओं की कार ट्रक में घुसी, चार लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर घायल..     |     धार के गणपति घाट पर दो ट्रकों में हुई जोरदार टक्कर ,लगी आग     |     गुना में महिला शिक्षक की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला     |     मुरैना में नदी में नहाने उतरा युवक डूबा, हुई मौत     |     इंदौर में गणेश उत्सव की धूम: राजवाड़ा पर विशेष पूजा के साथ गजानन का हुआ आगमन     |