देवास जिले 24 जुलाई को क्या रहेगी वेक्सीनेशन की स्तिथि जाने इस खबर से

जिले में 24 जुलाई 2021 को #कोविड_19_टीकाकरण के 05 सत्र आयोजित होंगे। सभी सत्रों पर को-वैक्सीन का केवल दूसरा डोज़ लगाया जायेगा
—-
जिला मुख्यालय, नगर निगम क्षेत्र देवास में कोविड-19 टीकाकरण के 05 सत्रों का आयोजन, कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट बुकिंग के माध्यम से ही किया जाएगा।
———
कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन बुकिंग हेतु दिनांक 23 जुलाई 2021 को दोपहर 3 बजे से पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट ओपन किये जाएंगे ।
—–——
को -वैक्सीन के प्रथम डोज़ लगने के पश्चात दूसरा डोज़ 28 दिन के बाद लगाया जाता है।
––—
देवास जिले में कोविड-19 टीकाकरण सतत कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन में आयोजित किए जा रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र देवास में नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह के मार्गदर्शन में टीकाकरण आयोजित किए जा रहे हैं
मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि दिनांक 24 जुलाई 2021 शनिवार को जिले में 05 टीकाकरण सत्रों का आयोजन होगा । जिसमें को -वैक्सीन का दूसरा डोज़ सत्र साइट आईटीआई कॉलेज, विकास नगर चौराहा, मल्हार स्मृति मंदिर, गीता भवन, भंडारी अस्पताल, संजीवनी क्लिनिक बालगढ़ देवास शहरी क्षेत्र में लगाया जाएगा ।
देवास शहरी क्षेत्र में आयोजित होने वाले प्रत्येक टीकाकरण सत्र अन्तर्गत नागरिकों के टीकाकरण हेतु कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन बुकिंग हेतु दिनांक 23 जुलाई 2021 को दोपहर 3 बजे से पोर्टल पर ऑनलाइन स्लॉट ओपन किये जाएंगे । जिला मुख्यालय नगर निगम क्षेत्र देवास में कोविड-19 टीकाकरण सत्रों का आयोजन, कोविन पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट बुकिंग के माध्यम से ही किया जाएगा सायंकाल 4.00 बजे के उपरांत शेष बची हुई कोविङ-19 वैक्सीन डोज का आकलन कर, उपस्थिति नागरिकों को टोकन वितरित किये जाएंगे एवं ऑन साईट पंजीयन के माध्यम से उनका टीकाकरण किया जाएगा ।
कोविड -19 टीकाकरण के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति शासन की गाइडलाइन अनुसार अपना टीकाकरण करवा सकता है। चिंहित शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकाकरण निःशुल्क किया जा रहा है। पात्र व्यक्ति आगामी टीकाकरण सत्र में अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर संपर्क कर सकते हैं। टीकाकरण प्रातः 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी गिरफ्तार     |     कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निकाला विशाल मोर्चा     |     उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार्टी से निष्कासित     |     राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |     राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, चार की मौत     |     कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या     |     महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफाई     |     दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात     |