नाबालिक से दुष्‍कर्म करने वाले आरोपी को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 7000 रूपयें का जुर्माना

शाजापुर। न्यायालय श्रीमान द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश महोदय शुजालपुर के द्वारा आरोपी अर्जुन पिता सोदानसिंह अहिरवार उम्र 28 वर्ष निवासी इमलीखेडा कालापीपल जिला शाजापुर को धारा 450 भादवि में 5 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2000 रूपयें अर्थदण्‍ड तथा धारा 3/4 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम- 2012 में 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5000 रूपयें के अर्थदण्‍ड से दण्डित किया गया। आरोपी द्वारा जुर्माने की रकम जमा करने पर अपीलावधि पश्‍चात पीडिता को प्रतिकर स्‍वरूप न्‍यायालय द्वारा दिलवाये जाने का आदेश भी दिया गये।
सहा जिला मीडिया प्रभारी संजय मोरे अति. डीपीओ शुजालपुर ने बताया कि, घटना दिनांक 22/08/2019 को दोपहर के करीब 2 बजे पीडिता के पिता मजदूरी करने खेत पर तथा छोटा भाई स्‍कूल गया था। पीडिता घर पर अकेली थी, घर का दरवाजा खुला था। पीड़िता मोबाइल पर मूवी देख रही थी तभी आरोपी अर्जुन पिता सोदन सिंह अहिरवार एकदम से उसके घर में घुस गया ओर बुरी नियत से झूमा झटकी कर उसे जमीन पर पटक दिया। जब पीडिता चिल्‍लाई तो आरोपी ने एक हाथ से उसका मुंह दबा दिया तथा उसके साथ जबरन गलत काम किया ओर जाते-जाते पीडिता से बोला कि अगर यह बात किसी से कहेगी तो इज्‍जत खराब होगी इसलिए किसी से यह बात मत कहना। फिर इतने में पीडिता का छोटा भाई आ गया और वह पीड़िता के पिता को जंगल से बुलाकर लाया। पीडिता ने घटना अपने पापा, जीजा, मामा को बताई।
उक्‍त घटना की रिपोर्ट पीडिता ने थाना कालापीपल पर लेखबद्ध करवायी। जिस पर से थाने के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर बाद अनुसंधान चालान सक्षम न्‍यायालय में प्रस्‍तुत किया।
अभियोजन की ओर से पीडिता, साक्षीगण, डॉंक्‍टर, विवेचक एवं सभी आवश्‍यक गवाहों के बयान करवाकर न्‍यायालय में अतिंम तर्क प्रस्‍तुत किये गये।
उक्‍त प्रकरण में अभियोजन की ओर से माननीय उपसंचालक ‘’अभियोजन’’ महोदय शाजापुर सुश्री प्रेमलता सोलंकी जी के मार्गदर्शन में पैरवी श्री संजय मोरे अति.जिला लोक अभियोजन अधिकारी शुजालपुर द्वारा की गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |