शाजापुर कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही एक वाहन को किया राजसात

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के गेहूं के अवैध रूप से परिवहन में प्रयुक्त वाहन राजसात
—–
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के गेहूं के अवैध रूप से परिवहन में प्रयुक्त वाहन ट्रक क्रमांक एमपी09 एचजी1343 को राजसात करने के आदेश कलेक्टर न्यायालय द्वारा पारित किया गया है।
कलेक्टर श्री दिनेश जैन के न्यायालय में प्रचलित प्रकरण पारित निर्णय के अनुसार विगत 15 अगस्त 2013 को सहायक आपूर्ति अधिकारी खाद्य विभाग द्वारा अजमेरा फ्लोर मील आष्टा रोड शुजालपुर के निरीक्षण में मनोज ट्रेडिंग कंपनी नोहटा रोड दमोह से सार्वजनिक वितरण प्रणाली का 499 बोरी (253.60 क्विंटल) कीमत 3 लाख 82 हजार रूपये ट्रक क्रमांक एमपी09 एचजी1343 में भरकर अवैध रूप से क्रय-विक्रय, भंडारण एवं परिवहन करना पाया गया था। प्रचलित प्रकरण में जप्तशुदा गेहूं का नमूना सुरक्षित रखकर उसकी नीलामी करायी गई, जिससे प्राप्त राशि 4 लाख 2 हजार 210 रूपये शासकीय कोष में जमा करायी गई।

कलेक्टर न्यायालय द्वारा ट्रक क्रमांक एमपी09 एचजी1343 (वाहन मालिक अब्दुल रहमान निवासी हरायपुरा, शाजापुर) को राजसात करने के आदेश पारित किये हैं। साथ ही कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी शाजापुर एवं जिला आपूर्ति अधिकारी को आदेश दिये हैं कि अपीलीय अवधि 30 दिवस व्यतित होने के उपरांत वाहन शुजालपुर थाने से प्राप्त कर विधिवत नीलामी की कार्रवाई करें तथा प्राप्त राशि शासकीय कोष में जमा कराएं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |