शाजापुर में मप्र राज्य कर्मचारी संघ ने सौपा ज्ञापन

शाजापुर

मध्यप्रदेष राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा शाजापुर द्वारा संघ के प्रांतीय आव्हान पर प्रदेश प्रवक्ता एवं जिलाध्यक्ष गौरव सोनी के नेतृत्व में अधिकारी एवं कर्मचारियों की लंबित 24 सूत्रीय प्रमुख मांगो के निराकरण हेतु दिनंाक 19.07.2021 वार सोमवार को माननीय मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर कलेक्टर मंजुषा विक्रांत राय को सौपा। ंज्ञापन मे मुख्य रूप से –
1. शासकीय कर्मचारियों की रोकी गई वर्षिक वेतनवृद्वि प्रारंभ कर एरियर सहित भुगतान किया जावे।
2. केन्द्र के समान डी.ए. (मंहगाई भत्ता) प्रदान किया जावे।
3. गृह भाड़ा भत्ता सातवें वेतनमान अनुसार केन्द्रीय कर्मचार अनुसार प्रदान किया जावे।
4. षिक्षा विभाग, आबकारी विभाग सहित सभी विभागों में कार्यरत अधिकारी / कर्मचारियों को पदोन्नति की प्रत्याषा में पुलिस विभाग के समान वरिष्ठ पदनाम को सभी विभागों में भी लागू किया जावे।
5. आदिम जाति एवं स्कूल षिक्षा विभाग में अन्य विभाग की तरह 300 दिन का अर्जित अवकाष प्रदान किये जावे। कार्यभारित कर्मचारियों को भी अन्य कर्मचारियों की तरह चिकित्सा एवं अर्जित अवकाष की सुविधायंे प्रदान की जावे।
6. ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को सर्वेयर के समान वेतनमान दिया जावे।
7. स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत ड्रेसर, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं अन्य की वेतन विसंगति दूर की जावे।
8. पंचायत सचिवों का पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में संविलियन किया जावे।
9. लिपिक संवर्ग की वेतन विसंगति दूर कर छठवें वेतनमान ग्रेड पे 2400, 2800, 3200, 3600 की जावे।
10. शासन के आदेषानुसार विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को 90 प्रतिषत वेतनमान देकर लाभान्वित किया जावे तथा नियमितीकरण किया जावे।
11. विभिन्न विभागों में व्याप्त वेतन विसंगतियों को समाप्त किया जावे तथा अग्रवाल वेतन आयोग की शेष अनुसंषाओं को लागू किया जावे।
12. स्कूल षिक्षा विभाग एवं आदिम जाति विभाग में अध्यापक संवर्ग के क्रमोन्नति आदेष जारी किये जावे।
13. पंचायत, षिक्षा विभाग सहित सभी विभागों में अंषदायी पेंषन के स्थान पर पुरानी पेंषन योजना लागू की जावे अथवा कर्मचारी के अंतिम वेतन का 50 प्रतिषन न्यूनतम पेंषन प्रदान की जावे। जावे।
14. विभिन्न विभागों में कार्यरत स्थाई कर्मियों को विभाग के रिक्त तृतीय/चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियमित किया जावे तथा 1 सितम्बर 2016 तक कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को स्थाई कर्मी में विनियमतीकरण किया
15. निर्माण विभागों में निचले पदो पर कार्यरत डिग्री/ डिप्लोमाधारी नियमित एवं कार्यभारित कर्मचारियों को उपयंत्री के पद पर पदोन्नत किया जावे।
16. माननीय उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय द्वारा नियमित वेतनभोगी/स्थाई कर्मियो का नियमित किये जाने के आदेष देकर उन्हे नियमित वेतनमान/वार्षिक वेतनवृद्वि व अन्य लाभ प्रदान किये जावे।
17. 30 जून को सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों को जुलाई की एक वेतनवृद्वि प्रदान कर सेवानिवृत्त किया जावे। उक्त निर्णय माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा भी दिया गया है।
18. प्रदेश में कार्यरत कर्मचारियों 01/01/2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को एन.पी.एस. में प्राप्त पेंषन वेतनमान का कम से कम 50 प्रतिषत पेंषन भुगतान की जावे।
19. नेत्र चिकित्सा सहायक का पद नाम परिवर्तन कर ऑॅप्थेल्मिक ऑफिसर किया जावे।
20. ग्राम रोजगार सहायक/सहसचिवों का नियमितिकरण किया जावे।
21. षिक्षा विभाग में जारी अनुकंपा नियुक्ति के सरलीकरण के समान आदिमजाति कल्याण विभाग में भी सहायक षिक्षक (विज्ञान)/प्रयोगषाला सहायक पर नियुक्ति के आदेष प्रसारित किये जावे।
22. अनुकंपा नियुक्ति में सरलीकरण कर लंबित आवेदकों की शीघ्र नियुक्ति दी जावे। जिसमंे परिवार की पुत्र बहु को भी अनुकंपा नियुक्ति हेतु पात्रता प्रदान की जावे। समस्त विभाग की अनुकंपा नियुक्ति को एक पोर्टल पर संधारित आनलाइन कर विभागों में नियुक्ति हेतु पारदर्षी बनाया जावे।
23. अन्य विभागों की तरह कृषि विभाग के प्रयोगषाला सहायकों को भी पद नाम परिवर्तित कर प्रयोगषाला तकनीषियन किया।
24. ग्रामीण उदयान विस्तार अधिकारी का वेतनमान ग्रेड पे 3200 किया जावे।
आदि मांगो लेकर सौपे गये ज्ञापन में संघ के संजय नागर, जॉय शर्मा, मोहन किचोलिया, विजय राठौर, संजय कुमार सोनी, सुबोध पाठक, जंयत बघेरवाल, राजेश कुशवाक, दीपक शर्मा, जितेन्द्रसिंह राजपुत, मनीष जोशी, रवि वर्मा, गोवर्धनसिंह राजपुत, श्रीमती मीनाक्षी मंडलोई, श्रीमती अनिता राठौर, श्रीमती नीता मेहता, राजेश गिरी, रितेश शर्मा, मंगल मंडोवर, राजेन्द्र मेहर, शकिल एहमद, दीपक जाट, अयुब खान आदि पदाधिकारी एवं अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

शाजापुर,, अवैध उर्वरक भण्डारण पाए जाने पर दुकान सील     |     गरीब से गरीब करता है गोवर्धन पूजा, भाजपा करती है इवेंट .. हर मंत्री दस गौ शालाओं को गोद ले और गौ माता की सेवा करे – पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल     |     विजयपुर पहुंचे कलेक्टर-एसपी, लिया नामांकन प्राप्त करने की व्यवस्थाओं का जायजा     |     शाजापुर एसपी ने किया पुलिसकर्मियों का फेरबदल     |     इंदौर में देर रात डीपी में जा घुसा ऑटो ,चालक की दर्दनाक मौत     |     डबरा में भंडारे में खाना खा रहे युवक पर फायरिंग, हुई मौत     |     इंजीनियरिंग की छात्रा से रेप, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर की जबरदस्ती     |     भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत के नामांकन से पहले CM मोहन का बड़ा बयान     |     इंदौर में मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर कवायद तेज, महापौर ने ली अहम बैठक     |     शिवपुरी में ड्रम में डूबने से 5 साल की बच्ची की मौत, खेलते समय हुआ हादसा     |