शादी कर भोले भाले युवाओं से रुपये ऐठने वाले गिरोह के विरुद्ध धारा 420, 120 बी में प्रकरण दर्ज

शादी कर भोले भाले युवाओं से रुपये ऐठने वाले गिरोह के विरुद्ध धारा 420, 120 बी में प्रकरण दर्ज
🔴 *आरोपिया विवाह कर पैसे वसूल करती थी, तथा शादी के 10-15 दिन बाद रुपये ऐठ कर भाग जाती है*।
🔴 *गिरोह की 3 महिला आरोपी गिरफ्तार व शेष तीन आरोपी की तलाश जारी*।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल* के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री रविंद्र वर्मा* भापुसे के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी तारतम्य में-
आवेदक के पिता ने थाना तराना पर एक आवेदन पत्र पेश किया, जाँच में पाया कि आवेदक का विवाह आरोपिया के साथ हिन्दू रिती रिवाज अनुसार विवाह दिनांक 1 मार्च 2021 को की गयी थी तथा आवेदक व आरोपिया के मध्य पति पत्नी के संबन्ध स्थापित हो गये थे। चुकी आरोपिया के द्वारा शादी के पूर्व रुपये की मांग की गयी थी जिस पर आवेदक के द्वारा आरोपियों को रुपये दिये गये थे पश्चात शादी हुई थी । आरोपिया व आवेदक करीबन तीन माह में पति पत्नि के रूप में ग्राम कनादी तह तराना में रहे हैं। दिनांक 8.6.2021 को आरोपिया उसकी बहन के यहा खंडवा 10 दिन रह कर आने का बोलकर गई तथा समय निकल जाने के पश्चात भी आरोपिया नहीं आती है। जिस पर आवेदक खण्डवा लेने के लिये गया तो आरोपिया घर पर नहीं मिली उसके बाद आवेदक पुनः दिनांक 24.6.2021 को खंडवा गया था जहां पर पूजा की बहन तथा एक अन्य 02 महिलाएं थी।
आवेदक को आरोपिया ने दिनांक 6.7.2021 को पुनः खण्डवा लेने के लिये बुलाया आवेदक दिनांक 6.7.2021 को के घर गया तो आवेदक की पत्नी ने कहा कि अभी शादी परिवार में है तथा उसे अहमदाबाद जाना है। शादी के पश्चात वह फोन लगा देगी, इस प्रकार आरोपिया आवेदक को झूठ बोलती रही तथा आवेदक को ज्ञात हुआ है कि उसकी पत्नी ने दूसरी शादी कर ली है तथा रुपया सामने वाले से प्राप्त कर लिये है इस प्रकार आरोपी या तथा उसके साथीगण अवैध धोखाधड़ी का कार्य करते है तथा रुपये बसूल रहे है। जाँच पर से अपराध जुर्म धारा 420, 120 बी भादवि का पाया जाने से 06 आरोपीगण जिनमें दो महिलाएं व चार पुरुष आरोपी के विरुद्ध अपराध 453/2021 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

🔴 *सराहनीय कार्य*
थाना तराना के निरी संजय मंडलोई, उनि बी. एल. चौधरी, उनि सुरेखा , सउनि के.एल. मालवीय, प्रआर 352 रामेश्वर पटेल, प्रआर 1274 मांगीलाल, प्रआर 53 महेश, म.आर. 266 रमा, म. आर. 604 प्रतिभा की सरायनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी गिरफ्तार     |     कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निकाला विशाल मोर्चा     |     उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार्टी से निष्कासित     |     राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |     राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, चार की मौत     |     कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या     |     महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफाई     |     दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात     |