छेड़छाड़ की शिकायत के बाद न्यायालय बयान देने पहुंची युवती ने कहा उसे ब्लैकमेल करके किया गया बलात्कार – पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर किया गिरफ्तार

शाजापुर.
अपने साथ हुई छेड़छाड़ की घटना की शिकायत एक युवती ने लालघाटी थाने पर दर्ज कराई। इस प्रकरण में जब युवती ने अपने बयान दर्ज कराने न्यायालय पहुंची तो यहां उसका दर्द फूट पड़ा और उसने बताया कि जिस लडक़े ने उसके साथ छेड़छाड़ की वो लडक़ा उसे ब्लैकमेल करके उसके साथ कई बार बलात्कार कर चुका है। मामले में पुलिस ने तत्काल आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार की धाराएं बढ़ाकर प्रकरण दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार 6 जुलाई को शहर में रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती ने लालघाटी थाने पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि राहुल पिता अनोपसिंह राजपूत निवासी डांसी मोहल्ला महुपुरा शाजापुर उसे परेशान कर रहा है। इस पर लालघाटी थाना पुलिस ने राहुल के खिलाफ धारा 509, 506, 294 में प्रकरण दर्ज कर लिया। शुक्रवार को जब उक्त युवती को बयान के लिए न्यायालय में पेश किया तो यहां पर युवती ने अपने साथ हुई पूरी घटना का विवरण बताया। जिससे यहां सभी के होश उड़ गए। युवती ने बताया कि आरोपी राहुल उसे पिछले 5 माह से ब्लैकमेल करते हुए कई बार उसका बलात्कार कर चुका है।
फरवरी में हुई थी गुमशुदगी दर्ज
जानकारी के अनुसार उक्त युवती फरवरी 2021 में अपने घर से कहीं चली गई थी। इसके चलते युवती के माता-पिता ने लालघाटी थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में पड़ताल करते हुए 7-8 दिन में युवती को दस्तयाब कर लिया था। पूछताछ में युवती ने बताया था कि वो अपने रिश्तेदार के यहां चली गई थी। शुक्रवार को इसी युवती को जब न्यायालय में पेश किया गया तो उसने बताया कि फरवरी माह में राहुल ही उसे अपने साथ ले गया था। बाहर ले जाकर राहुल ने उसके फोटो खींच लिए थे और कई बार ब्लैकमेल करके उसके साथ खोटा काम किया। मामले में लालघाटी पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ धारा 366, 376-2-एन और बढ़ाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इनका कहना है
युवती को ब्लैकमेल करके बलात्कार करने के मामले में जांच की जा रही है। इस मामले में आरोपी का साथ देने वाले अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया जा सकता है।
– मीना बोरासी, थाना प्रभारी, थाना लालघाटी-शाजापुर
०००००००

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मक्सी पुलिस को मिली बडी सफलता गौ-तस्करी के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार     |     छतरपुर में लोकायुक्त टीम ने सहकारिता निरीक्षक को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा…     |     कमलनाथ के घर छापेमारी पर भड़के जीतू पटवारी, बोले- इस कायराना हरकत के लिए मोहन सरकार को जनता सबक सिखाएगी     |     इंदौर कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त ने की कार्रवाई, रिश्वत लेते हुए दो कर्मचारियों को किया गिरफ्तार…     |     इंदौर में नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन, बिना दवाई के कैसे रहें स्वस्थ, जानिए क्या है कॉस्मिक हीलिंग?     |     इंदौर में 21 किलो गांजे के साथ 3 गिरफ्तार, वाहन चेकिंग के दौरान एक्टिवा से किया बरामद     |     प्यार में धोखा मिला तो BA.LLB की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, ब्यायफ्रेंड के सामने ग्वालियर किले से कूदकर दी जान     |     युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की बढ़ी मुश्किलें, आचार संहिता के उल्लंघन में FIR     |     राजा-महाराजा आज भरेंगे नामाकंन, लाव लश्कर के साथ जाएंगे सिंधिया, दिग्विजय सिंह ने दिखाई सादगी     |     चैत्र नवरात्रि में घर घर बह रही भक्ति की बयार, 18 भुजाओं वाली महाकाली की प्रतिमा के करें दर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें