छेड़छाड़ की शिकायत के बाद न्यायालय बयान देने पहुंची युवती ने कहा उसे ब्लैकमेल करके किया गया बलात्कार – पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर किया गिरफ्तार

शाजापुर.
अपने साथ हुई छेड़छाड़ की घटना की शिकायत एक युवती ने लालघाटी थाने पर दर्ज कराई। इस प्रकरण में जब युवती ने अपने बयान दर्ज कराने न्यायालय पहुंची तो यहां उसका दर्द फूट पड़ा और उसने बताया कि जिस लडक़े ने उसके साथ छेड़छाड़ की वो लडक़ा उसे ब्लैकमेल करके उसके साथ कई बार बलात्कार कर चुका है। मामले में पुलिस ने तत्काल आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार की धाराएं बढ़ाकर प्रकरण दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार 6 जुलाई को शहर में रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती ने लालघाटी थाने पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि राहुल पिता अनोपसिंह राजपूत निवासी डांसी मोहल्ला महुपुरा शाजापुर उसे परेशान कर रहा है। इस पर लालघाटी थाना पुलिस ने राहुल के खिलाफ धारा 509, 506, 294 में प्रकरण दर्ज कर लिया। शुक्रवार को जब उक्त युवती को बयान के लिए न्यायालय में पेश किया तो यहां पर युवती ने अपने साथ हुई पूरी घटना का विवरण बताया। जिससे यहां सभी के होश उड़ गए। युवती ने बताया कि आरोपी राहुल उसे पिछले 5 माह से ब्लैकमेल करते हुए कई बार उसका बलात्कार कर चुका है।
फरवरी में हुई थी गुमशुदगी दर्ज
जानकारी के अनुसार उक्त युवती फरवरी 2021 में अपने घर से कहीं चली गई थी। इसके चलते युवती के माता-पिता ने लालघाटी थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में पड़ताल करते हुए 7-8 दिन में युवती को दस्तयाब कर लिया था। पूछताछ में युवती ने बताया था कि वो अपने रिश्तेदार के यहां चली गई थी। शुक्रवार को इसी युवती को जब न्यायालय में पेश किया गया तो उसने बताया कि फरवरी माह में राहुल ही उसे अपने साथ ले गया था। बाहर ले जाकर राहुल ने उसके फोटो खींच लिए थे और कई बार ब्लैकमेल करके उसके साथ खोटा काम किया। मामले में लालघाटी पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ धारा 366, 376-2-एन और बढ़ाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इनका कहना है
युवती को ब्लैकमेल करके बलात्कार करने के मामले में जांच की जा रही है। इस मामले में आरोपी का साथ देने वाले अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया जा सकता है।
– मीना बोरासी, थाना प्रभारी, थाना लालघाटी-शाजापुर
०००००००

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |