सैंधव को हिंदी साहित्य भारती द्वारा केन्द्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जिले का दायित्व मिला।

विजेंद्र सिंह ठाकुर
देवास।हिंदी साहित्य भारती राष्ट्रवादी चिंतन एवं भारतीय संस्कृति के उत्थान के लिए संकल्पित साहित्यकारों की अंतर्राष्ट्रीय संस्था है| यह विश्व का सबसे बड़ा हिंदी एवं राष्ट्र को समर्पित संस्थान है| देश के स्वाभिमान, संस्कृति और भाषा को ऐतिहासिक वैभव के साथ विश्व मंच पर प्रतिष्ठित करना इसका परम उद्देश्य है| आज यह विश्व के ३२ देशों में और भारत के लगभग शतप्रतिशत प्रदेशों में सक्रियता के साथ प्रतिष्ठित है। देश के पूर्व राज्यपाल, कुलपति,पद्मश्री से विभूषित अनेक वरिष्ठगण, विश्वविद्यालय के प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं सुधी पाठक हिंदी साहित्य भारती को शक्ति प्रदान कर रहे हैं, गरिमामय बना रहे हैं |
संस्था का उद्देश्य हिंदी को राष्ट्र भाषा के रूप में बल प्रदान करते हुए आज के साहित्य को भारतीय चिंतन और संस्कृति के मूल स्वरूप से जोड़ना,देश में सकारात्मक एवं रचनात्मक बौद्धिक वातावरण का निर्माण करना है। साथ ही हमारी गौरवमयी ऋषि परम्परा, समृद्ध ऐतिहासिक और साहित्यिक वैभव को विश्व मंच पर प्रस्तुत करना इसके उद्देश्य में सम्मिलित है |
हिंदी साहित्य भारती मध्य प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में डॉ. स्नेहलता श्रीवास्तव ने और देवास जिला संयोजक राजभॅ॑वरसिंह सैंधव ने सभी का आह्वान किया- आप हमसे जुड़कर संस्था को समृद्ध और सम्पन्न बनाइए| राष्ट्र एवं राष्ट्रभाषा को सुदृढ़ करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दीजिए।
आज हमारे अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रवीन्द्र शुक्ल ने केन्द्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। आज पूरे देश में एक साथ प्रेस कांफ्रेंस आयोजित हैं,जिसमें संस्था के उद्देश्य, कार्यक्रम और कार्यकारिणी की घोषणा की जा रही है। उनके मनोनयन पर क्षत्रिय राजपूत समाज एवं इष्ट मित्रो ने बधाई दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी गिरफ्तार     |     कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निकाला विशाल मोर्चा     |     उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार्टी से निष्कासित     |     राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |     राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, चार की मौत     |     कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या     |     महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफाई     |     दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात     |