शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुचाना ही पहला लक्ष्य – प्रभारी मंत्री ने भाजपा कार्यलय में कहा

भाजपा जिला कार्यालय पर जिले के प्रभारी मंत्री का हुआ भव्य स्वागत
शाजापुर। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार आमजनों के हित के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है, ओर ये योजनाएं समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुचे यह मेरा पहला कार्य होगा। मध्यप्रदेश में पेयजल को लेकर भी बड़ी योजनाएं तैयार की जा रही है। आने वाले समय मे पेयजल को लेकर अच्छी सुविधाएं मध्यप्रदेश की जनता को मिल सकेगी।
यह बात लोक स्वास्थ्य यान्त्रिकी मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ब्रजेन्द्र सिंह यादव ने कही। वे शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में प्रथम आगमन पर आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहे थे। प्रभारी मंत्री श्री यादव ने आगे कहा कि मैं शाजापुर का प्रभारी मंत्री तो बन गया पर मन मे संशय था कि जिस जगह पहले गया नही वहां कैसे काम करूंगा, लेकिन आप सब लोगो के बीच मे आकर ऐसा लग रहा है जैसा आपसे मेरा पूराना नाता रहा हु। भारतीय जनता पार्टी में आकर लग रहा है कि यह एक परिवार का भाव रहता है। कार्यकर्ताओ के जोश और स्नेह को देखकर लगता है कि यह एक परिवार की तरह काम करके पार्टी एवं समाजहित का कार्य अच्छे से कर सकेंगे। हम सबका पहला यह दायित्व है कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाकर उसका लाभ पात्र लोगो को दिलवाना है। हमारी सरकार पेयजल के लिए एक अभियान चलाकर काम कर रही है और बहुत जल्द ही सभी लोगो स्वच्छ जल पहुचाने की व्यवस्था की जाएगी।
प्रदेश स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने कहा कि शाजापुर जिला विचार धारा के आधार पर खड़ा हुआ है और इस जिले में संगठन का का काम के करने के लिए कार्यकर्ताओं में जुनून है। इस कोरोना महामारी में हमारे कई कार्यकर्ता हम सबको छोड़ कर चले गए है ओर ऐसे इस महामारी के माहौल में भी हमारा कार्यकर्ता पार्टी कार्य के लिए डटा हुआ है। सेवा ही संग़ठन का भाव लेकर हमारा कार्यकर्ता काम करता है ओर जब भी सेवा कार्यो की बात आती है तो शाजापुर जिले का नाम सबसे अग्रणी रहता है। आज ऐसे कार्यकर्ताओ के बीच मे प्रभारी मंत्री जी का आगमन हुआ है। कोरोना महामारी को लेकर हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री चिंतित है और कोरोना टिका सभी को जल्दी लग जाये ऐसे प्रयास कर रहे है। कुछ समय पहले तक लोग टिके लगाने को लेकर लापरवाह थे आज उसी समाज मे जाग्रति आ गई है और कोरोना का टीका लगाने की होड़ मची है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बाराम कराडा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि आज जो प्रभारी मंत्री जी हमारे बीच आये है कार्यकर्ताओ में उनके स्नेह को उनके हुए स्वागत समारोह को देखते हुए उनकी लोकप्रियता देख सकते है। सेवा ही संग़ठन का ध्येय लेकर शाजापुर जिले का कार्यकर्ता पार्टी हित के कार्य मे लगा हुआ है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री के शाजापुर ज़िले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय पर स्वागत समारोह का आयोजन रखा गया। यहाँ आगमन पर कार्यकर्ताओ द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर प्रभारी मंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। जिला कार्यालय पर अतिथियों द्वारा सबसे पहले डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी एव दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यापर्ण किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में आये सभी कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया।
कार्यक्रम में अशोकनगर विधायक जसपाल सिंह जज्जी, जिला महामंत्री विजय सिंह बैस, संतोष बराड़ा, नगर अध्यक्ष नवीन राठौर, पूर्व विधायक केदारसिंह मण्डलोई,, फूलसिंह मेवाड़ा, पूर्व नपा अध्यक्ष क्षितिज भट्ट भी मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिनेश शर्मा ने किया तथा आभार संतोष बराड़ा ने माना। इस अवसर पर प्रदीप चन्द्रवँशी,, रामप्रसाद चोधरी, श्रीमती यमुना कछावा, सुनील देथल, भगवतसिह मण्डलोई, रायसिंह मेवाड़ा, गोपाल राजपूत, किरण ठाकुर, देवेंद्र सिंह सिसोदिया कपिल परमार अशोक सिंह तोमर भगवत सिंह राजपूत सीमित जैन, विजय जोशी, विपुल कसेरा, आशुतोष श्रीवास्तव, राकेश सोनी, अभिषेक सक्सेना सहित जिले के सभी कार्यसमिति सदस्यगण, मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री सहित जिलेभर के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |