क्राइम की बड़ी ख़बर- उज्जैन पुलिस द्वारा दो आरोपियों पर की गई रासुका के तहत कार्रवाई

♦️ *थाना नीलगंगा एवं थाना जीवाजी गंज पुलिस द्वारा एक- एक आरोपी पर की गई रासुका की कार्रवाई*
♦️ *दोनों आरोपियों पर गंभीर प्रकृति के अपराध पंजीबद्ध है*

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री अमरेन्द्र सिंह* के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधो के निराकरण, शराब का अवैध रुप से क्रय-विक्रय, परिवहन, व विनिर्माण करने, मादक पदार्थो की तस्करी, जुऑ/सट्टा चलाने वालों, गुण्डा- बदमाशो द्वारा अवैध निर्माण, खाद्य पदार्थो में मिलावटखोरी करने वाले, सरकारी संपत्ति का अनर्गल दोहन करने वाले, संरक्षित पेड़ो की कटाई(आम, पीपल, चंदन), रेत माफीया आदि अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु कड़ी से कड़ी कार्यवाही जारी है । समाज के प्रति सुधारात्मक प्रयास किये जा रहे है।

🔸*इसी तारतम्य में नगर पुलिस अधीक्षक *श्रीमती वंदना चौहान* थाना नीलगंगा अपराधों पर रोक एवं नियंत्रण हेतु थाना प्रभारी को आदेशित किया जिस पर *थाना नीलगंगा* ने आरोपी संतोषराव जो कि-
आरोपी कुख्यात आदतन अपराधी है, मारपीट करने, अश्लील गालिया देने, धारदार हथियार रखने का आदी है, के विरूद्ध समय-समय पर कार्यवाही की जाने के बाद भी आरोपी द्वारा इस तरह के कृत्य करने में कोई कमी नहीं आयी, के कृत्य से समाज में आतंक का माहौल पैदा हो रहा है, आरोपी के उक्त कृत्यों से लोकशांति पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ रहा है।
आरोपी को चिन्हित कर उस पर धारा 3 राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही कर जिला दंडाधिकारी महोदय के आदेश अनुसार विधिवत जेल निरुद्ध किया गया ।

🔸 *अपराधिक रिकॉर्ड*
अलग-अलग धाराओं में 8 अपराध पंजीबद्ध-
मारपीट, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलना ,जबरदस्ती रास्ता रोकना ,अश्लील गाली गलौज ,जान से मारने की धमकी, जबरदस्ती भूमि पर कब्जा करना, आपराधिक अतिचार , समय-समय पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई ।

🔸 *मुख्य भुमिका* –

थाना प्रभारी नीलगंगा *श्री तरुण कुरील* एवं समस्त थाना बल
की मुख्य भुमिका रही।

🔹इसी तारतम्य में नगर पुलिस अधीक्षक *श्री अश्विन नेगी* थाना जीवाजी गंज अपराधों पर रोक एवं नियंत्रण हेतु थाना प्रभारी को आदेशित किया जिस पर *थाना जीवाजीगंज* ने आरोपी मनीष जो कि-
आरोपी कुख्यात आदतन अपराधी है, मारपीट करने, अश्लील गालिया देने, धारदार हथियार रखने का आदी है , के विरूद्ध समय-समय पर कार्यवाही की जाने के बाद भी आरोपी द्वारा इस तरह के कृत्य करने में कोई कमी नहीं आयी है, आरोपी के उक्त कृत्यों से लोकशांति पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ रहा है।
जिससे धारा 3 राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जिला दंडाधिकारी द्वारा कठोर कदम उठाते हुए आरोपी को जेल निरुद्ध करने का आदेश दिया गया, जिस पर थाना जीवाजी गंज द्वारा विधिवत कार्रवाई कर जेल निरुद्ध किया।

🔹 *आपराधिक रिकॉर्ड*
अलग-अलग धाराओं में लगभग दो दर्जन अपराध पंजीबद्ध-
चोरी,मारपीट, सार्वजनिक स्थान पर जुआ / सट्टा खेलना ,जबरदस्ती रास्ता रोकना ,अश्लील गाली गलौज ,जान से मारने की धमकी, जबरदस्ती भूमि पर कब्जा करना, आपराधिक अतिचार ,बलवा, हत्या का प्रयास ,अवैध हथियार रख कर आतंक फैलाना, अड़ी बाजी करना , जिला बदर, समय-समय पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई ।

*सराहनीय भूमिका*
🔹 थाना प्रभारी जीवाजीगंज *श्री गगन बादल* एवं समस्त थाना बल की मुख्य भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |