बीएसी एवं सीएसी के पद पर प्रतिनियुक्ति के लिए काउंसलिंग-

शाजापुर
विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक एवं जनशिक्षकों के पदों की पूर्ति प्रतिनियुक्ति से की जाना है। इसमें बीएसी के 05 पदो मे से 02 विज्ञान संकाय, 02 भाषा जिसमे से 01 अनिवार्य रूप से अंग्रेजी ओर 01 सामाजिक विज्ञान संकाय का होगा।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला शिक्षा केन्द्र परियोजना संचालक श्रीमती मिशा सिंह ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी, समस्त संकुल प्राचार्य एवं शाउमावि, हाईस्कूल एवं माध्यमिक विद्यालय के प्राधानाध्यापकों को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि आपके संकुल क्षेत्रान्तर्गत कार्यरत ऐसे उच्च श्रेणी शिक्षक/माध्यमिक शिक्षक एवं अध्यापक जिनकी 15 जुलाई 2021 को आयु सीमा 52 वर्ष से अधिक न हो, जिनके विरुद्ध कोई विभागीय जांच/आपराधिक प्रकरण एवं लंबे समय से लगातार अनुपस्थित की शिकायत न हो, को विषयवार उनके प्रथम नियुक्ति आदेश संविलियन आदेश, वरिष्ठता सूची/आदेश इत्यादि दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग में उपस्थित होने हेतु निर्देशित करें। बीएसी/जनशिक्षकों के रिक्त पदों की सूची काउंसलिंग स्थल पर चस्पा की जायेगी। काउंसलिंग के लिए 14 जुलाई को विकासखंड शाजापुर, मोहन बड़ोदिया, शुजालपुर एवं कालापीपल में प्रात: 10.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक डाईट भवन शाजापुर में उपस्थित हो सकते हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |