देवास जिले में सभी 1 हजार 251 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त

————–
जिले में वैक्सीनेशन का कार्य सतत जारी, अभी तक 4 लाख 80 हजार 104 नागरिकों को लगाई कोविड-19 की वैक्सीन
——–
जिले में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण और बीमारी की रोकथाम एवं बचाव के लिये जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरतंर प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही राज्य स्तर द्वारा जारी किये गये सभी दिशा निर्देशों का पालन भी किया जा रहा है। इसके साथ ही कोरोना से बचाव के लिए रक्षा कवच वैक्सीन लगाने का कार्य सतत जारी हैं। जिले में आज दिनांक तक 04 लाख 80 हजार 104 नागरिकों को कोविड-19 की वैक्सीन लगाई गई है।
देवास जिले में प्राप्त 1 हजार 251 सैम्पल की रिपोर्ट में सभी 1 हजार 251 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। देवास जिला कारोना संक्रमित एक्टिव मरिजों से मुक्त हो गया है। जिले में एक भी एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीज नहीं है। जिले में आज दिनांक तक कोरोना संक्रमण से ग्रसित 51 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। जिले में अब तक 02 लाख 13 हजार 628 सैंपल लिए गए, जिनमें अक तक लैब से 02 लाख 13 हजार 283 सैंपलों की रिर्पोट प्राप्त हुई। जिसमें आज दिनांक तक 02 लाख 04 हजार 321 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। जिले में अभी तक कुल 7723 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हुए तथा अभी तक 7672 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत करोना संक्रमण से मुक्त हुए। जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट 99.34 प्रतिशत है तथा मोर्टीलिटी (मृत्युदर) 0.66 प्रतिशत है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |