उज्जैन पुलिस को मिली बड़ी सफलता*। फ्रीगंज स्थित फैशन पॉइंट से की चाकू की नोक पर लूट करने वाले आरोपी को 16 घंटे में किया गिरफतार

उज्जैन
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधी के निराकरण एवं बरामदगी हेतु नियमित रूप से निर्देशित किया जा रहा है साथ ही बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु भी निर्देशित किया गया है।
दिनांक 01.07.21 को फ्रीगंज टावर के पास स्थित फैशन प्वाइंट नाम की साड़ी की दुकान से विक्की नाम के बदमाश द्वारा दुकान संचालक नरेश परिहार को चाकू दिखाकर वर्ड डरा धमका कर 3 हजार रुपये मूल्य की साड़ी लूट कर ले गया था। घटना से दुकानदारी के मन में भव्याप्त होने एवं बाजार में सनसनी फैल जाने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफतारी हेतु निर्देशित किया। जिसके पालन में श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक (जोन-2) महोदय *श्री रविन्द्र वर्मा* (आई.पी.एस.). सी.एस.पी. माधवनगर *श्रीमति हेमलता अग्रवाल*, के निर्देशन में थाना प्रभारी थाना माधवनगर *श्री मनीष लोधा* की टीम ने 16 घंटे के भीतर ही आरोपी को सैफी बिल्डिंग के पास से गिरफ्तार कर लूटी गई साडी एवं घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी आदतन अपराधी जिस पर विभिन्न धाराओं के 16 अपराध पंजीबद्ध है एवम् पूर्व में NSA की कार्यवाही की जा चुकी है। आरोपी ने फीगंज स्थित फैशन पॉइंट पर दुकान के बाहर लगी डमी में लाल रंग की सारी पहने हुए दिखी जिससे वह इतना आकर्षित हुआ की उसकी पत्नी को भी उस रूप में देखना चाहता था। पैसे न होने के कारण वह साड़ी लूट कर ले गया।
पुलिस की सक्रियता से किये गये आरोपी की गिरफ्तारी पर फीगंज के व्यवसासियों द्वारा सराहना की गई एवं पुलिस के प्रति विश्वास का भाव जाग्रत कर प्रसन्नता व्यक्त की है।

🔸 *जप्त सामग्री का विवरण*
1. लाल रंग की साड़ी कीमती 3 हजार रुपये
2. एक धारदार खटकेदार चाकू

🔸 *आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड*
आरोपी के विरुद्ध थाना माधव नगर क्षेत्र में धारा
294, 324, 452, 307 ,392 327,25 आर्म्स अधिनियम।
थाना नागझिरी क्षेत्र में धारा 394,395 जैसी धाराओं में कुल 19 प्रकरण दर्ज है।
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में रासुका की कार्रवाई भी की जा चुकी है।

🔸 *सराहनीय कार्य*
थाना माधवनगर थाना प्रभारी मनीष लोधा, उ.नि. एस. एस. मण्डलोई. प्र.आर. सुनील पाटीदार धर्मेन्द्र, आर. विश्वपाल, आर. केशव रजक, आर. श्रेय कुमावत

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |