380 किसानों को मिला बीमा राशि का लाभ , खरीब 2019 फसल बीमा का सफलतापूर्वक हुआ किसानों को भुगतान

शाजापुर-
अकोदिया स्थित ग्राम मोहम्मद खेड़ा भारतीय स्टेट बैंक शाखा द्वारा किसानों की जानकारी खरीब 2019 बीमा पोर्टल पर अपलोड नही की गई थी जिसके कारण लगभग 380 किसान बीमे से वंचित रह गए गए थे, लगभग 380 किसानों के क्रेडिट कार्ड से बीमे की राशि काटी गई किंतु बीमे का पैसा किसानों को नही मिला था,जब भाजपा मंडल अध्यक्ष अकोदिया नरेन्द्र यादव के द्वारा उक्त प्रकरण स्कूली शिक्षा राज्यमंत्री इन्दर सिंह परमार के संज्ञान में लाया गया तो राज्यमंत्री ने तुरंत किसानों के हित के लिए प्रयास किया और बैंक के अधिकारियों सहित उच्च स्तर पर इस प्रकरण को सम्बंधित अधिकारियों को अवगत कराया,बैंक की लापरवाही के कारण जिन 380 किसानों को अपनी खरीब फ़सल 2019 का फसल बीमा नही मिला था । अब राज्यमंत्री इन्दर सिंह परमार एवं मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र यादव के प्रयास से सभी को भुगतान हो चुका है।
380 किसानों को अपनी फसल का बीमा मिलने पर उन्होंने राज्यमंत्री इन्दर सिंह परमार का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

डिप्टी कलेक्टर श्री हलदर ने भैरव टेकरी तालाब जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया     |     अपर कलेक्टर श्री सोलंकी ने टप्पा कार्यालय बेरछा का निरीक्षण किया     |     प्रबंध संचालक श्री पुरुषोत्तम ने शाजापुर मंडी का आकस्मिक निरीक्षण किया     |     अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने तहसील न्यायालयों का निरीक्षण किया     |     कलेक्टर सुश्री बाफना ने मो. बड़ोदिया क्षेत्र का भ्रमण कर जल गंगा संवर्धन के तहत किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया     |     मऊगंज में भाजपा नेता के घर में घुसा तेंदुआ, मच गया हड़कंप     |     ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, कार ने बाइक में मारी टक्कर, सास और बहू की दर्दनाक मौत     |     उमरिया में जंगल में मिली युवक और युवती की लाश, फैली सनसनी..     |     मिट्टी से भरा ट्रैक्टर पलटा, पहिए के नीचे दवा युवक, दर्दनाक मौत     |     मरे हुए लोगों को बार-बार काट रहा सांप! फिर हो रहा मुआवजे का खेल, अधिकारियों की जेब में 11 करोड़     |