देवास जिले की नगर परिषद टोंकखुर्द में हुआ शत-प्रतिशत वैक्‍सीनेशन

————–
जिले में कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के मार्गदर्शन में वैक्‍सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। वैक्‍सीनेशन महा-अभियान में देवास जिले की नगर परिषद टोंकखुर्द में शत-प्रतिशत वैक्‍सीनेशन हो गया है। कार्यालय नगर परिषद टोंकखुर्द जिला देवास को शत-प्रतिशत वैक्‍सीनेशन का प्रमाण पत्र दिया गया है। नगर परिषद टोंकखुर्द जिला देवास की शत् प्रतिशत् वैक्सीनेटेड नगर परिषद बन गई है। जिले में कोरोना वैक्सीनेशन का महा-अभियान जारी है।
जिले में कोरोना वैक्सीनेशन महा-अभियान में लोगों ने वैक्सीनेशन के प्रति भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी जिलेवासियों के सहयोग से ही देवास जिले में वैक्‍सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। वैक्सीन के प्रति आमजन में दिखे रूझान से यह कहा जा सकता है कि अब जिले का प्रत्येक नागरिक अफवाहों से परे हट कर वैक्सीन को अपनी निजी जिम्मेदारी मान रहा है।
कोरोना वैक्सीनेशन महा-अभियान के अंतर्गत 18+ आयु के सभी व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन नि:शुल्क लगाई जा रही है। आप वैक्सीन लगवाकर न केवल स्वयं को कोरोना से सुरक्षित करें, अपितु दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। आप सभी जिलेवासीयों के सक्रिय सहयोग से जिले में कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी गिरफ्तार     |     कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निकाला विशाल मोर्चा     |     उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार्टी से निष्कासित     |     राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |     राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, चार की मौत     |     कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या     |     महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफाई     |     दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात     |