थाना बड़नगर पुलिस को मिली सफलता, 14 साल 11 माह की नाबालिक अपहर्ता को आरोपी के कब्जे से लगभग 15 दिन में किया बरामद।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल के कुशल नेतृत्व में महिला संबंधित अपराधों की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 02 श्री रविंद्र वर्मा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर श्री अरविंद सिंह के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़नगर श्री मनीष मिश्र द्वारा थाना बड़नगर के अपराध क्रमांक 503 /21 धारा 363 भादवि में पुलिस द्वारा नाबालिग अपहर्ता उम्र लगभग 15 वर्ष को आरोपी श्रवण निवासी अनारद थाना जिला धार के कब्जे से बरामद किया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया।

🔺 घटना का संक्षिप्त विवरण
फरियादी थाना आकर मोखिक रिपोर्ट किया कि मेरी लड़की उम्र 14 साल 11 माह दिनाक 16.06.21 के सुबह 05 बजे से नहीं मिल रही है। मैंने व परिवारजन ने आसपास तलाशा लेकिन नहीं मिली। मेरी लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर कहीं ले गया है।

🔻 पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई
उक्त अपराध में बड़नगर पुलिस द्वारा मुखबिर पाबंद किए गए थे जिस पर से दिनांक 28.06.21 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की आरोपी अपहर्ता के साथ रुणीजा रोड उज्जैन पर खड़े हैं वह बस में बैठकर गुजरात जाने वाले हैं जिस पर से बड़नगर पुलिस वाला टीम गठित कर आरोपी को मय अपहर्ता के पकड़ा गया। पीड़िता से बातचीत करने पर उसने बताया कि आरोपी उसे शादी का झांसा देकर भगा कर ले जा रहा था। जिस पर धारा 366 भादवी का इजाफा कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया व विधिवत रूप से कार्रवाई कर न्यायालय भेजा जाएगा।

🔺 सराहनीय भूमिका
थाना बड़नगर के पुलिस टीम निरीक्षक मनीष मिश्रा, निरीक्षक एम एल निनामा, महिला आरक्षक ज्योति हाड़ा की उल्लेखनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल मंडल के निशातपुरा में शुरू हुई नई सिग्नल प्रणाली, अब ऑप्टिकल फाइबर से मिलेगा सीधा कंट्रोल     |     टोल मांगा तो विवाद, अमलाह टोल प्लाजा पर स्कॉर्पियो सवारों ने किया उत्पात, कर्मचारियों को लाठी – डंडों से पीटा     |     स्टेशन पर गूंजी किलकारी, खड़ी रही संघमित्रा एक्सप्रेस; ताली बजाकर हुआ बच्चे का स्वागत     |     ‘मुझे सरहद पर भेजा जाए…’ भारत-PAK तनाव के बीच हाई कोर्ट के जज ने की मांग, ले चुके हैं आर्मी की ट्रेनिंग     |     फौज को 2-3 दिन का समय और मिलना चाहिए था- PAK के साथ सीजफायर पर बोले पूर्व DGP एसपी वैद     |     साथ घूमे, नूडल्स-आइसक्रीम खाए… फिर महिला की हत्या; बॉयफ्रेंड ही निकला कातिल, पेट्रोल से जला दिया था चेहरा; पूरी कहानी     |     खिड़की में पर्दे लगाने को लेकर सास-बहू में बवाल, गुस्से में बेटे ने मां का कूच दिया सिर, मौत     |     भारत-PAK तनाव के बीच प्रेमानंद महाराज ने देश के जवानों के लिए क्या किया? बोले- हम उनकी वजह से घरों में सुरक्षित     |     शिक्षक करता था छेड़खानी… शिकायत पर दबाया गला, याददाश्त खो बैठी छात्रा; कैसे पकड़ा गया आरोपी?     |     हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे कब होंगे जारी, यहां जानें रिजल्ट पर क्या है अपडेट     |