थाना नीलगंगा पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान पकड़ा वाहन चोर ,चोरी की 03 मोटर सायकल कीमती लगभग 2 लाख रुपए जप्त

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल* द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर *श्री अमरेंद्र सिंह* व नगर पुलिस अधीक्षक नानाखेडा *श्रीमती वंदना चौहान* थाना प्रभारी नीलगंगा *श्री रविन्द्र यादव* व उनकी टीम को आवश्यक निर्देश देकर थाना क्षेत्र में हो रही वाहन चोरी की घटना को देखते हुए सतत वाहन चैकिंग हेतू आदेशित किया गया।
इसी तारतम्य में दिनांक 22.06.2021 को हरिफाटक ब्रिज सुलभ काम्पलेक्स के पास वाहन चेकिंग के दौराने एक बिना नम्बर की लाल व काले रंग की पल्सर पर एक लड़का जा रहा था, जिसे रोककर नाम, पता पूछते उसने अपना पता जिला इन्दौर का होना बताया तथा वाहन पल्सर के दस्तावेज के संबंध में पूछताछ करते कोई संतोष जनक जवाब न देने से उक्त मोटर साईकल चोरी की होने के संदेह के कारण में धारा 41(14), 102 जा. फॉ व 379 भादवि के अन्तर्गत उक्त वाहन को विधीवत जप्त किया गया। बाद आरोपी से पुछताछ करते एक सफेद रंग की एक्टीवा को हरसिद्धी उज्जैन से तथा एक बजाज विक्रात मो.सा. को लोटी स्कुल के पास रेल्वे स्टेशन की पार्किंग से चुराई थी जो उसके साथी के घर के पीछे बने बाड़े शांति नगर से जप्त की गई।
🔘 *आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड*
दोनों आरोपीयो के विरुद्ध पूर्व से थाना बाणगंगा, मल्हारगंज, सदर बाजार, ऐरोड्रम जिला इंदौर में लूट व चोरी के अपराध पंजीबद्ध है।

🔘 *जप्तशुदा वाहन*
-01 बजाज पल्सर एनएस किमती लगभग 1 लाख रुपये ।
-01 बजाज विक्रांत V15 किमती किमती 80 हजार रुपये
-01 होण्डा एक्टीवा स्कूटर किमती 30 हजार रुपये ।
*कुल कीमत 02 लाख रुपये* |

🔵 *सराहनीय भूमिका* – थाना प्रभारी नीलगंगा श्री रविन्द्र यादव, उपनिरीक्षक जयंत डामोर, उनि जितेन्द्र सोलंकी, प्र.आर राहुल कुशवाह, जितेन्द्र गिरनारी, आरक्षक अनिल पंचोली, अनिल शाक्य, धर्मेन्द्र, रामकृष्ण पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |