देवास जिले में आबकारी विभाग ने की अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही

—————
देवास शहर के सिया पुरा, सांसी मोहल्ला एवं प्रताप नगर में की कार्यवाही
————-
कुल 06 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध
—————
कुल 70 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा जप्त और लगभग 13000 लीटर महुआ लहान जप्त कर नष्ट किया गया
————–
जप्त सामग्री की कीमत 6 लाख 64 हजार रूपये
————–
कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रम दीप सांगर के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आर. पी. दुबे एवं कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व मे वृत्त देवास ए, बी, सी में संयुक्त दबीश ग्राम सिया पुरा के सांसी मोहल्ला एवं प्रताप नगर में अल सुबह दी गई, जहां पर अवैध मदिरा निर्माण करने वाले लोगों ने जमीन के अंदर लाहन के ड्रम गाड़े हुए थे। जिन्हें नष्ट किया गया, जिसमें 06 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत पंजीबद्ध किए गए। कार्यवाही में कुल 70 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा एवं 13 हजार लीटर महुआ लहान जप्त किया गया, लाहन को विधिवत नष्ट किया गयाI जप्त समस्त सामग्री की कीमत 6 लाख 64 हजार रुपए है।
कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक डी. पी. सिंह, श्रीमती निधि शर्मा एवं प्रेम यादव, आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया आबकारी आरक्षक आशीष एवं सैनिक केदार चौधरी आदि सम्मिलित थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |