कलेक्टर ने किया टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण

—-
कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव के लिए प्रदेश में 21 जून से शुरू हुये महाअभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज ग्राम कुम्हारियाखास, मो. बड़ोदिया एवं पनवाड़ी में चल रहे टीकाकरण कार्य का निरीक्षण किया।

कुम्हारियाखास के टीकाकरण केन्द्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यहां अपनी बारी का इंतजार कर रहे लोगों से कहा कि सभी लोग टीका अवश्य लगवाए। साथ ही जो छूट गये हैं, उन्हें भी टीका लगवाने के लिए लेकर आएं। कोरोना वैक्सीन पूर्णत: सुरक्षित है। किसी के बहकावे में नहीं आये। वैक्सीन हमारे लिए सुरक्षा कवच है। इसी तरह उन्होंने मो. बड़ोदिया के टीकाकरण केन्द्र के भी निरीक्षण के दौरान यहां उपस्थित प्रेरक के रूप में कार्य कर रहे श्री कन्हैयालाल लोहर (जनस्वास्थ्य रक्षक), श्री राकेश मालवीय एवं श्री जगदीश पॉल, श्री धनसिंह दुधाना से भी चर्चा करते हुए कहा कि ग्रामीणजनों को टीका लगाने के लिए प्रेरित करें। पनवाड़ी में भी कलेक्टर ने उपस्थित जनों से चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि प्रदेश में लगभग 17 लाख से अधिक लोगों को एक दिन में टीका लगा है। सभी लोग टीकाकरण के महाअभियान में टीका लगाकर अपने आप को सुरक्षित करें। इसके पूर्व कलेक्टर श्री जैन ने वृद्धाश्रम शाजापुर से टीकाकरण के लिए मोबाईल वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया।

कुम्हारियाखास एवं मो. बड़ोदिया में सीईओ जनपद पंचायत श्रीमती विष्णुकांता गुप्ता, प्रभारी तहसीलदार श्री आकाश शर्मा एवं नायब तहसीलदार श्री पारस वैश, जोनल अधिकारी सहायक भू अभिलेख अधीक्षक श्री अकलेश मालवीय, बीएमओ डॉ. अजय सिंह सोंती, पनवाड़ी में जोनल अधिकारी कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री विजय सिंह चौहान, नायब तहसीलदार श्री संदीप इवने, जनपद सीईओ श्री बाबूलाल पंवार भी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |