देखे उज्जैन जिले की 22 जून की प्रशासनिक ख़बरव

जिले में अब तक 6 लाख 96 हजार 479 व्यक्तियों को टीका लगा
इसमें 6 लाख 9 हजार 951 ने पहला एवं 86 हजार 528 ने दूसरा डोज लिया
उज्जैन | 22-जून-2021
0
उज्जैन जिले में 21 जून 2021 को चलाये गये टीकाकरण महाअभियान के बाद फर्स्ट एवं सेकंड डोज मिलाकर कुल 6 लाख 96 हजार 479 व्यक्तियों द्वारा टीका लगवाया जा चुका है। इनमें 6 लाख 9 हजार 951 व्यक्तियों द्वारा फर्स्ट डोज एवं 86 हजार 528 व्यक्तियों द्वारा सेकंड डोज का टीका भी लगवाया गया है। उल्लेखनीय है कि जिले में 16 लाख 21 हजार 401 व्यक्तियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें से 6 लाख 9 हजार 951 व्यक्तियों ने फर्स्ट डोज तथा 86 हजार 528 व्यक्तियों ने सेकंड डोज ले लिया है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.केसी परमार ने बताया कि जिले में 21 जून तक लक्षित 13 हजार 145 हेल्थ वर्कर में से 14 हजार 878 ने पहला डोज एवं 10 हजार 147 ने सेकंड डोज लगवा लिया है। इस वर्ग में 25 हजार 25 व्यक्तियों ने टीका लगवा लिया है।
इसी तरह फ्रंटलाइन वर्कर में 12 हजार 417 के लक्ष्य के विरूद्ध 20 हजार 22 व्यक्तियों ने पहला डोज व 8 हजार 975 ने सेकंड डोज का टीका लगवा लिया है। इस वर्ग में कुल 28 हजार 997 लोग टीका लगवा चुके हैं।
इसी तरह 18 से 45 वर्ग के लिये लक्षित 10 लाख 1 हजार 882 व्यक्तियों के विरूद्ध 2 लाख 76 हजार 638 व्यक्तियों ने पहला डोज व 5 हजार 255 लोगों ने सेकंड डोज लगवा लिया है। इस आयु वर्ग में कुल 2 लाख 81 हजार 893 डोज लग चुके हैं। 45 वर्ष से ऊपर की आयु के व्यक्तियों का लक्ष्य 5 लाख 93 हजार 957 है, इसमें से 2 लाख 98 हजार 413 व्यक्तियों ने पहला डोज व 62 हजार 151 व्यक्तियों ने सेकंड डोज का टीका ले लिया है। इस आयुवर्ग में अब तक 3 लाख 60 हजार 564 डोज लग चुके हैं।
————————
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर दी बधाई

उज्जैन | 22-जून-2021
0
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने टीकाकरण महाअभियान में खरगोन, शाजापुर, बालाघाट, उज्जैन, बुरहानपुर, देवास, सीहोर, खण्डवा और नरसिंहपुर सहित अन्य जिलों द्वारा कोरोना टीकाकरण के शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त होने पर नागरिकों, वैक्सीन प्रेरकों, समाजसेवियों, जन-प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं और जिला प्रशासन को बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सभी पात्र नागरिक टीकाकरण कराएँ और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।
————————
चौबीस घंटे में तीन तहसीलों में बारिश हुई
अभी तक जिले में औसत 75.8 मिमी वर्षा दर्ज
उज्जैन | 22-जून-2021
0
इस वर्ष जिले में अभी तक औसत 75.8 मिमी वर्षा हो चुकी है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान 22 जून की प्रात: तक घट्टिया तहसील में 8 मिमी, खाचरौद में 2 और बड़नगर तहसील में 6 मिमी वर्षा हुई है। जिले में अभी तक उज्जैन तहसील में 58 मिमी, घट्टिया में 40, खाचरौद में 90, नागदा में 134, बड़नगर में 59, महिदपुर में 92, झारड़ा में 88 और तराना तहसील में 45 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में उज्जैन तहसील में 63 मिमी, घट्टिया में 76, खाचरौद में 56, नागदा में 59, बड़नगर में 61, महिदपुर में 69, और तराना तहसील में 183 मिमी वर्षा हुई थी। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 81 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई थी।
——————-
आवेदन प्राप्त करने के समय में वृद्धि

उज्जैन | 22-जून-2021
0
निर्माण श्रमिकों की पात्र सन्तानें शिक्षा के लाभ से वंचित न रह पाये, इसके लिये कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए वर्ष 2019-20 में मण्डल द्वारा संचालित सुपर 5000 कक्षा 10वी एवं सुपर 5000 कक्षा 12वी योजना के अन्तर्गत मप्र राजपत्र 4 अगस्त 2017 के अनुसार जिस वर्ष परिणाम घोषित हो, उसके आगामी शैक्षणिक सत्र के 31 मार्च तक आवेदन-पत्र जमा करने की समय-सीमा निर्धारित की गई थी। कोरोना महामारी के दौरान निर्माण श्रमिकों के बच्चों के द्वारा समय-सीमा में आवेदन-पत्र प्रस्तुत न कर पाने के प्रकरण संज्ञान में आये थे। इसको दृष्टिगत रखते हुए अब आवेदन-पत्र प्राप्त करने की समय-सीमा 31 जुलाई तक बढ़ाई गई है। इस आशय की जानकारी सहायक श्रमायुक्त उज्जैन द्वारा दी गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गुरुग्राम में स्व. श्री झा के परिजनों को बंधाया ढाँढस     |     तीन संकुल प्राचार्यो की एक-एक वेतन वृद्धि तथा दो संकुल प्राचार्यों के प्रभार बदलने के दिए निर्देश रोकने के निर्देश     |     Dewas कलेक्टर श्री गुप्ता ने आरोपी वसीम कुरैशी पर की रासुका की कार्यवाही     |     Ujjain पुलिस ने किया सैंट पॉल स्कूल के सामने युवक की गला रेतकर हत्या करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार। 04 घंटो के भीतर किया घटना में शामिल तीनों आरोपियों को जिला देवास से राउंड अप, पुराने विवाद के चलते की गई थी हत्या     |     राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश में उज्जैन संभाग द्वितीय स्थान पर, राजस्व के प्रकरणों का निराकरण करने में यह कोशिश की जाये कि जिलों में जीरो टॉलरेंस रहे     |     उज्जैन में लगभग 1 लाख पौधे लगाये जायेंगे,वृहद पौधारोपण की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित, हरियाली अमावस्या के अवसर पर वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जायेगा     |     नीमच जिले की सभी ग्राम पंचायतों में एक दिन में रौपे गए 50 हजार से अधिक पौधे     |     कालापीपल पॉनखेड़ी जल शोधन संयंत्र पुनः प्रारंभ     |     ई-केवायसी एवं आधार अपडेशन के लिए शाजापुर जिले की बड़ी ग्राम पंचायतों में पुन: शिविर लगेंगे     |     राजस्व अधिकारी, नक्शा तरमीम के कार्य को प्राथमिकता दें- कलेक्टर सुश्री बाफना ने राजस्व महा अभियान के तहत लगाए गए शिविरों के निरीक्षण पर कहा,ग्रामीणों से की मुलाकात, पौधरोपण किया     |