डोंगला वेधशाला पर परछाई ने भी साथ छोड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने वेधशाला का अवलोकन किया

उज्जैन 21 जून। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज सोमवार 21 जून को टीकाकरण महाअभियान में शामिल होने के बाद महिदपुर तहसील के ग्राम डोंगला स्थित वेधशाला का अवलोकन किया। डोंगला स्थित पद्मश्री विष्णु श्रीधर वाकणकर वेधशाला पर परछाई ने भी साथ छोड़ दिया, ऐसा नजारा उपस्थित लोगों ने देखा। डोंगला में यह नजारा शंकु यंत्र पर देखा गया। इस दौरान घनघोर बादल छाये हुए थे। इस दौरान शंकु यंत्र पर 12 बजकर 28 मिनिट पर सूर्य बादलों के बीच से निकलता हुआ दिखाई दिया। इस आशय की जानकारी श्री घनश्याम रत्नानी ने दी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने इस सम्बन्ध में श्री रत्नानी ने शंकु यंत्र के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव एवं उपस्थित व्यक्तियों को श्री रत्नानी ने जानकारी देते हुए बताया कि विष्णु श्रीधर वाकणकर ने 1985-86 के दौरान कालगणना की दृष्टि से उक्त स्थान खोजा था और यह प्रतिपादित किया था कि यही वह स्थान है जो ग्रीनविच से भी ज्यादा कालगणना के लिये महत्व रखता है। यहां की कालगणना की जाती है, वह पूरे विश्व को मान्य होती है, क्योंकि यह सूर्य के चक्र का उत्तरवाला अन्तिम बिन्दु है। यहां पर सूर्य जिस प्रकार से 23:30 अक्षांश पर झुका हुआ दिखाई देता है, किन्तु 23:26 उत्तर से दक्षिण की ओर जाता है। यह सर्वाधिक उत्तर की ओर मोड़ने वाला ही स्थान मिला है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव के प्रयासों से प्रतिवर्ष विक्रम संवत के आधार पर पंचांग का निर्माण किया जा रहा है। डोंगला वेधशाला में शंकु यंत्र, भास्कर यंत्र, नाड़ी यंत्र, सम्राट यंत्र स्थापित हैं, जिससे कालगणना की जाती है। इस अवसर पर डॉ.अजय शर्मा, न्यास के सचिव आचार्य डॉ.रमण सोलंकी, श्री हेमन्त शर्मा, ग्राम के पूर्व सरपंच श्री पदमसिंह पटेल आदि उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात, केंगेरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रेप और हत्या— आरोपी गिरफ्तार     |     कोल्हापुर गोकुल दूध संघ विवाद को लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेता सतेज बंटी पाटिल, सरकार के खिलाफ निकाला विशाल मोर्चा     |     उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, पानीपत-खटीमा हाईवे पर कार में लगी आग— महिला समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार्टी से निष्कासित     |     राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिंदा जलकर मौत     |     मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समेत एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत     |     राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, चार की मौत     |     कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या     |     महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफाई     |     दीपोत्सव के बाद जहरीली हुई राजधानी की हवा, जानिए घंटे-दर-घंटे कैसे बिगड़े दिल्ली के हालात     |