सौ प्रतिशत टीकाकरण करवाने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंचों व सचिवों का सम्मान किया गया, प्रोत्साहनस्वरूप जिला पंचायत से 6 करोड़ 63 लाख रुपये के 31 निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये,

सौ प्रतिशत टीकाकरण करवाने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंचों व सचिवों का सम्मान किया गया, प्रोत्साहनस्वरूप जिला पंचायत से 6 करोड़ 63 लाख रुपये के
31 निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये, कोविड प्रभारी मंत्री डॉ.यादव ने प्रशस्त्रि-पत्र लेकर सम्मानित किया

उज्जैन 19 जून। उज्जैन जिले की 29 ग्राम पंचायतों ने 45+ व्यक्तियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कार्य पूर्ण कर लिया है। इन 29 में से दो ग्राम पंचायतों ने 18+ व्यक्तियों का भी शत-प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण करवा दिया है। सरपंचों की इस उपलब्धी पर आज सिंहस्थ मेला कार्यालय के सभाकक्ष में कोविड प्रभारी मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री पारस जैन, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अंकित अस्थाना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री करण कुमारिया, उपाध्यक्ष डॉ.मदनलाल चौहान ने सभी सरपंचों एवं सचिवों का आत्मीय अभिनन्द किया एवं उन्हें प्रशस्त्रि-पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर प्रोत्साहनस्वरूप सभी ग्राम पंचायतों में कुल 6 करोड़ 63 लाख पांच हजार रुपये के 31 निर्माण कार्यों के स्वीकृति-पत्र भी सरपंचों को भेंट किये गये निर्माण कार्यों मे सरपंचों की मांग अनुसार कुछ खेत सड़क, कुछ चेकडेम व कुछ नाला गहरीकरण के कार्य शामिल किये गये हैं।

सम्मान समारोह की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर कोविड प्रभारी मंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि सरपंचों का कार्य सराहनीय है और इसी तर्ज पर सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों को 18+ व 44+ व्यक्तियों की सूची बनाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराना चाहिये। 21 जून को आयोजित होने वाले टीकाकरण महाअभियान में पंचक्रोशी यात्रा की तर्ज पर आयोजित होने वाली अंतिम अष्टतीर्थ यात्रा की भांति पूरा जोर लगाकर टीकाकरण का अभियान पूर्ण करना चाहिये। मंत्री डॉ.यादव ने कहा कि आने वाले समय में किसानों के पास बोवनी समाप्त होने के बाद समय ही समय है और इस चातुर्मास का उपयोग करते हुए टीकाकरण के महाअभियान को अंजाम तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर से बचने का उपाय केवल टीकाकरण ही है। लोगों को समझाना होगा कि जीवन बचाने के लिये टीका जरूरी है। सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने कहा कि 29 पंचायतों द्वारा उल्लेखनीय कार्य करके टीकाकरण के महाअभियान में योगदान दिया गया है। इसके लिये उनका अभिनन्दन है। श्री फिरोजिया ने कहा कि गांव में कई प्रकार की अफवाहें चल रही हैं, ऐसी परिस्थितियों में भी सरपंचों ने श्रेष्ठ कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हम यदि ठान लें तो टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करना कोई बड़ी बात नहीं है। श्री फिरोजिया ने टीका लगवाने वाले और टीका नहीं लगवाने वाले व्यक्तियों को होने वाले संक्रमण के अन्तर के बारे में भी बताया।

विधायक श्री पारस जैन ने कहा कि 21 जून को 75 हजार व्यक्तियों को एक साथ टीका लगाने का लक्ष्य है। लक्ष्य की पूर्ति के लिये सरपंचों को प्रयास करना होगा। श्री जैन ने कहा वेक्सीन लगवाने के फायदे मन्दिरों में लगे लाउड स्पीकर से लोगों को बताना होंगे। कोरोना संक्रमण की रोकथाम में मध्य प्रदेश द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा देशभर में हो रही है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने कहा कि सरपंच एवं सचिवों की विगत तीन सप्ताह पहले बैठक आयोजित कर उन्हें शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य दिये गये थे। यह सुखद है कि 30 में से 29 ग्राम पंचायतों ने लक्ष्य की प्राप्ति कर ली है। कलेक्टर ने कहा कि लक्ष्य प्राप्त करने वाली सभी ग्राम पंचायतों को 6 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत के निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये हैं। उन्होंने जिले के सभी सरपंचों से आव्हान किया कि वे भी अपने यहां शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करें। कार्यक्रम का संचालन श्री शैलेन्द्र व्यास स्वामी मुस्कुराके ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री करण कुमारिया ने सभी सरपंचों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने निश्चित रूप से उल्लेखनीय कार्य किया है व आगे भी करते रहें।

29 ग्राम पंचायतों के सरंपचों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये गये

सम्मान समारोह में आज शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने वाले 29 ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं सचिवों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिन सरपंच सचिवों को सम्मानित किया गया, उनमें 18+ व 44+ का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने वाली घट्टिया जनपद पंचायत की रूणजी ग्राम पंचायत के सरपंच श्री महेन्द्रपाल उमठ, महिदपुर जनपद की ग्राम पंचायत पिपल्याडाबी के सरपंच श्री हटेसिंह चौधरी तथा 44+ का शत-प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण कराने वाली ग्राम पंचायत महुड़ीपुरा के सरपंच श्री मुकेश बाहेती, खाचरौद की पिपल्यानाथ के श्री बापूलाल मालवीय, झुटावद की श्रीमती डालीबाई, रजला के अनिल शर्मा, पिपल्सा सारंग के हाकमसिंह, खोकरी के श्री इंदरसिंह, बरलई के श्री ईश्वरलाल जाट, अंबोदिया के श्री गोवर्धनसिंह डोडिया, जैथल की श्रीमती शोभा कुंवर, रूदाहेड़ा की श्रीमती किरण मीणा, बड़सिंबा के श्री विनोद शर्मा, भटुनी के श्री सिद्धलाल सूर्यवंशी, लिंबादित की श्रीमती सुनीता यादव, पारसी की श्रीमती रेखा नायक, टुकराल के श्री गणेश, उपड़ी के श्री प्रकाश पटेल, हरनादवदा की श्रीमती शान्तिबाई, रूपाहेड़ा की सुश्री बिंदु शर्मा, मुंजाहेड़ा के श्री बाबूलाल गुजराती, लिंबापिपल्या की श्रीमती विजया, पालखंदा की श्रीमती लालकुंवर, उंडासा की श्रीमती अनीता मालवीय, कांकरिया चिराखान की श्रीमती हेमलता, डेंडिया की श्रीमती सावित्रीबाई, पिपल्या श्रीमती सुशीला, गंगेड़ी के श्री बाबूलाल बागवान, बांसखेड़ी के श्री राजेश प्रजापति शामिल हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत की अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कीर्ति मिश्रा भी मौजूद थीं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |