बड़ी खबर पंजाब नेशनल बैंक में 3.5 करोड़ का गबन करने वाले हेड कैशियर को EOW की टीम ने धरदबोचा


उज्जैन के
बड़नगर में संचालित पंजाब नेशनल बैंक के घोटालेबाज पूर्व हेड कैशियर राजकुमार नरवरिया पिता कैलाश नरवरिया को ईओडब्ल्यू की टीम ने इंदौर से पकड़ा है। राजकुमार को इंदौर के महेश नगर से पकड़ा गया है। राजकुमार ने बैंकमे राशि जमा करने वाले के खाते से 3.5 करोड़ रुपये का गबन किया था। मामले में ईओडब्ल्यू ने राजकुमार पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। डीएसपी अजय कैथवास ने बताया कि प्रकरण दर्ज होने के बाद से वह3 साल से फरार चल रहा था ।जिसे मुखबिर के सूचना पर आरक्षक विशाल बांदल की मुस्तेदी से पकड़ा गया। आरोपी को पंकज श्रीवास्तव के विशेष न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है । राजकुमार ने मामले की शिकायत होने के बाद करीब 3 करोड़ रुपये की राशि बैंक में जमा करवा दी थी। 40 लाख से ज्यादा की रिकवरी अभी बाकी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |