उज्जैन पुलिस थाना भाटपचलाना पुलिस ने किया हत्या में लिप्त आरोपियों का खुलासा

🟪 *घटना के 01 माह पश्चात हत्या के दूसरे आरोपी की थाना भाटपचलाना पुलिस ने की गिरफतारी*।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन *श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल* के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) *श्री आकाश भूरिया* के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक *श्री अरविंद सिंह* एवं थाना प्रभारी भेरूगढ़ *श्री संजय वर्मा* के नेतृत्व मे टीम गठित कर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

🔸 *घटना का संक्षिप्त विवरण*
थाना भाटपचलाना के मर्ग क्रमाक 09/21 धारा 174 जा.फो जांच के दौरान घटना की चश्मदीद साक्षी मृतक विनोद की पत्नी संगीता चौहान पति विनोद चौहान जाति बलाई सींगावदा निवासी ग्राम सींगावदा के कथन लिये गए। जिसने अपने कथनों में बताया की मै आगवाडी कार्यकर्ता हुँ। मेरा मकान तथा मेरे जेठ भरतलाल पिता रामलाल चौहान निवासी ग्राम सिगावदा का मकान पास पास में है। मेरे पति के पाँच भाई है। मेरा जेठ भरतलाल मेरे से जलन रखता है क्योंकि मै आगनवाड़ी में नौकरी करती हूँ। इस कारण से आये दिन मेरा जेठ भरतलाल रोज मुझे तथा मेरे पति के साथ मै गाली गलोच करता था, लेकिन हमने थाने में रिपोर्ट नहीं की थी। दिनांक 16.05.2021 के रात्री करीब 09.30 बजे मेरा जेठ भरतलाल मेरे बडे जेठ भंवरलाल का नाम लेकर गाली गलोच कर रहा था की मै अपनी जमीन बैचुँगा तो भवरलाल मुझे जमीन क्यों नहीं बैचने दे रहा है। इसी बात पर जेठ भरतलाल ने मेरे पति विनोद को जान से मारने की नियत से सीर मे व पेट पर लट्ठ से मारपीट किया। जिससे मेरे पति विनोद के सीर में गंभीर चोट लगकर खुन निकल आया और नीचे गिर गये । में बीच बचाव करने गई तो भरतलाल की पत्नी मेरी जेठानी संगीता बाई ने मुझे लकड़ी की मारी जो मेरे दाहिने हाथ के पोचे पर चोट लगी है और मुझे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। सिर पर चोट लगने से मेरे पति विनोद की मृत्यु हो गई। जिस पर से आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण क्रमांक 338/21 धारा 302 34 भादवी का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

🌐 *पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई*
आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाने से एक टीम गठीत की गई है। जिसमें उनि अशोक बैरागी, आर. 1335 रामनारायण चौहान, आर. 254 मनोज बैरागी, आर. 1261 हितेश निम्बोला सैनिक 436 कृष्णा धाकड थे, जो आज दिनांक 17.06.201 मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी की आरोपी भरतलाल पिता रामलाल बलाई निवासी ग्राम सिंगावदा का उसके खेत जंगल में छुपा है। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु रवाना होकर मुखबीर द्वारा बताये स्थान ग्राम सिंगाबदा जंगल आरोपी के खेत पर पंहुचे जंहा आरोपी उसके खेत पर छुपा बैठा मिला जिसे गिरफ्तार कर थाना भाटपचलाना लाया गया।

🌐 *सराहनीय कार्य*
थाना प्रभारी श्री संजय वर्मा उनि अशोक बैरागी, आर. 1335 रामनारायण चौहान, आर.254 मनोज बैरागी, आर. 1261 हितेश निम्बोला, सैनिक 436 कृष्णा धाकड की अहम भुमीका रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |