महाकालेश्वर मन्दिर में दर्शन प्रारम्भ होंगे, ऑनलाइन बुकिंग स्लॉट अनुसार दर्शन की अनुमति दी जायेगी, वेक्सीनेशन सर्टिफिकेट या 24 से 48 घंटे पूर्व की कोविड रिपोर्ट दिखाने पर ही प्रवेश

उज्जैन 17 जून। भगवान श्री महाकालेश्वर मन्दिर में दर्शनार्थियों के लिये 28 जून से दर्शन प्रारम्भ होंगे। ऑनलाइन बुकिंग करवाने पर स्लॉट अनुसार दर्शन की अनुमति दी जायेगी। वेक्सीनेशन सर्टिफिकेट (एक डोज लगवाने पर भी) या 24 से 48 घंटे पूर्व की कोविड रिपोर्ट दिखाने पर ही मन्दिर परिसर में प्रवेश दिया जायेगा। श्री महाकालेश्वर मन्दिर परिसर में सभी देवस्थान दर्शन हेतु खुले रहेंगे। शीघ्र दर्शन के काउंटर खोले जायेंगे, किन्तु शीघ्र दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों को भी वेक्सीनेशन सर्टिफिकेट अथवा कोविड जांच रिपोर्ट दिखाना होगी। उक्त निर्णय श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की बैठक में आज लिये गये। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति श्री आशीष सिंह द्वारा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, प्रबंध समिति के सदस्य श्री विनीत गिरी महाराज, श्री आशीष पुजारी, श्री विजयशंकर शर्मा, श्री दीपक मित्तल, महाकाल मन्दिर प्रशासक श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी, नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, यूडीए सीईओ श्री एसएस रावत, स्मार्ट सिटी सीईओ श्री जितेन्द्रसिंह चौहान, श्री प्रदीप गुरू मौजूद थे।

बैठक में निम्नानुसार अन्य प्रमुख निर्णय लिये गये :-

· आगन्तुक श्रद्धालुओं को 28 जून से प्रात: 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक सात स्लॉट में ऑनलाइन बुकिंग के बाद दर्शन की अनुमति दी जायेगी।

· मन्दिर में सेल्फी लेने पर प्रतिबंध रहेगा।

· गर्भगृह एवं नन्दी हाल में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

· भस्म आरती एवं शयन आरती में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

· नि:शुल्क अन्नक्षेत्र को आधी क्षमता के साथ प्रारम्भ करने का अनुमोदन किया गया।

· श्री महाकालेश्वर मन्दिर के समीप स्थित भूमि पर अतिक्रमित 147 मकानों में निवासरत 250 परिवारों को हटाकर प्रति परिवार तीन लाख रुपये के मान से राशि देने का निर्णय लिया गया। इनके हटने से लगभग 1.6 हेक्टेयर भूमि मन्दिर परिक्षेत्र के विस्तार के लिये उपलब्ध होगी।

· इस बार श्रावण महोत्सव स्थगित रहेगा।

· श्री महाकालेश्वर मन्दिर की नीमनवासा स्थित भूमि कुल रकबा 9.04 हेक्टेयर भूमि का तत्काल सीमांकन करवाकर बाउंड्री वाल व पम्प हाऊस निर्माण करने का निर्णय लिया गया।

· श्री महाकालेश्वर मन्दिर के पुजारी श्री महेश शर्मा उस्ताद का कोरोना संक्रमण के कारण निधन होने से उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

· बैठक में कोष एवं लेखा शाखा, स्टोर शाखा, विधि शाखा द्वारा प्रस्तुत किये गये बजट अनुमोदन, विभिन्न अनुष्ठान व्यय, फोटोग्राफर के मासिक शुल्क में छूट, पशु आहार एवं मेटिंग क्रय, विद्युत सज्जा आदि की निविदाओं का अनुमोदन किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |