कलेक्टर ने टीकाकरण केन्द्र सखेड़ी का आकस्मिक निरीक्षण

शाजापुर
कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने ग्राम पंचायत भवन सखेड़ी में कोरोना वायरस से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण का निरीक्षण किया। यहां की गई व्यवस्था के प्रति उन्होंने संतोष व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि ग्राम में कुल 870 लोगों का टीकाकरण का लक्ष्य है, जिनमें से 405 लोगों को टीका लग चुका है। कलेक्टर ने उपस्थित सरपंच प्रतिनिधि, पटवारी एवं स्थानीय कर्मचारियों व ग्रामीणजनों से कहा कि टीकाकरण से शेष बचे ग्रामीणों को भी टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित कर ग्राम पंचायत में शतप्रतिशत टीकाकरण करवाएं। प्रदेश सरकार द्वारा शतप्रतिशत टीकाकरण करने वाली प्रथम 20 पंचायतों को पुरस्कार दिया जायेगा। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. आर निदारिया, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दीपक पिप्पल, सीईओ जनपद श्री बाबुलाल पंवार, नायब तहसीलदार श्री अजय अहिरवार सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |