समस्त कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालयों में प्रात: 10.00 से सांय 6.00 बजे तक उपस्थित रहने के निर्देश

शाजापुर
कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा 31 जुलाई 2021 तक के लिये समस्त शासकीय कायालयों के कार्यदिवस सप्ताह में 05 दिन (सोमवार से शुकचार) निर्धारित कर पाँच कार्यदिवस में कार्यालयीन समय प्रातः 10.00 बजे से सायं 06.00 बजे तक नियत किया गया है।

कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने बताया कि वर्तमान में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में होने पर जिले में कोरोना कफर्यू पूरी तरह हटा लिया गया है तथा सभी कार्यालय भी खुलने लगे हैं। लेकिन देखने में आ रहा है कि जिले के अधिकांश शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति पूर्ण समय कार्यालय में देखने को नहीं मिल रही है। इसे देखते हुए समस्त जिला अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने तथा अपने अधिनस्थ समस्त कार्यालयों में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालयीन समय प्रातः 10.00 बजे से सायं 06.00 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्यालयीन कार्य सम्पादित करना सुनिश्चित करें।

सभी जिला अधिकारी यह सुरिश्चित करें कि उनके कार्यालय में तथा अधिनस्थ कार्यालय में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी आवश्यक शासकीय कार्य से भ्रमण के अतिरिक्त बिना किसी सूचना एवं अवकाश के कार्यालय से अनुपस्थित न रहें। इसके लिए समय-समय पर अपने अधिनस्थ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर अपने स्तर पर स्थिति की समीक्षा करें एवं यदि कोई अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालयीन समय में कार्यालय में उपस्थित नहीं पाया जाता है तो उसके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही भी सुनिश्चित रहें। अपर कलेक्टर द्वारा भी आकस्मिक रूप से किसी भी कार्यालय का निरीक्षण किया जायेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |