कोविड नियंत्रण के लिए तैनात अधिकारी मुस्तैदी के साथ कार्य करें- कलेक्टर श्री जैन

—-
समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश
—-
कोरोना वायरस (कोविड-19) नियंत्रण के लिए तैनात अधिकारी मुस्तैदी के साथ कार्यों को अंजाम दें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज समय-सीमा पत्रों एवं विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की बैठक के दौरान अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अनुविभागीय अधिकारी श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में अन्य विभागों के अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।
कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि जिन अधिकारियों की ड्यूटी कोरोना नियंत्रण के लिए लगायी गई है, वे अपने कार्यों को मुस्तैदी के साथ अंजाम दें। कोरोना पॉजिटिव एक भी केस मिलने पर स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी तत्काल मौके पर जाएं और पॉजिटिव आए व्यक्ति के मकान को कंटेनमेंट क्षेत्र बनाएं तथा उसकी तत्काल कांटेक्ट हिस्ट्री पता करें। उन्होंने कहा कि एक भी प्रकरण आने पर हम सभी को सावधानी बरतना जरूरी है, अन्यथा कोरोना को रोकना फिर मुश्किल हो जायेगा। वार्डवार एवं ग्रामवार बने संकट प्रबंधन समूह के सदस्यों के साथ क्षेत्र में सतत भ्रमण करें और बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों को मास्क लगाने के लिए कहें। नहीं मानने पर चालानी कार्यवाही करें। शाजापुर शहर के लिए तैनात जिला अधिकारी भी दिये गये क्षेत्रों में प्रात: 10.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक भ्रमण करें और रोको-टोको अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना पर नियंत्रण पाना सर्वोच्च प्राथमिकता का काम है। कोरोना के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पोस्टर्स-बैनर्स लगाएं। सीएमएचओ को कलेक्टर ने निर्देश दिये कि जनस्वास्थ्य रक्षकों को प्रशिक्षण दें और उन्हें दवाईयों की मेडिकल किट भी उपलब्ध कराएं। अनुविभागीय अधिकारियों को कलेक्टर ने निर्देश दिये कि कोविड अनुकूल व्यवहार के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। नगरपालिका सीएमओ कचरा गाड़ियों में कोरोना की रोकथाम से संबंधी ऑडियो चलाएं। इसी तरह पेट्रोल पंप पर भी प्रचार-प्रसार के लिए फ्लैक्स लगवाएं। सब्जी वाले एवं अन्य दुकानदारों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के लिए कहें, नहीं मानने पर चालान भी करें।
समयसीमा पत्रों की समीक्षा में कलेक्टर ने उपसंचालक कृषि को खाद-बीज एवं दवाईयों के नमूने लेने के संबंध में प्रगति की जानकारी ली। अनुसूचित जाति विकास विभाग की जिला संयोजक से प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत बनाए जाने वाले प्राक्कलनों की जानकारी ली। कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्राप्त खाद्यान्न के समुचित वितरण के निर्देश दिये। अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर को कलेक्टर ने निर्देश दिये कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ मिलकर राजमार्ग के बीच में अवैध रूप से बने कट्स को बंद कराने का कार्य करें। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग विभागीय योजनाओं की जानकारी पंचायतों एवं अनुविभागीय अधिकारियों के साथ शेयर करें। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पेयजल स्त्रोत तैयार करने के लिए जलसंसाधन विभाग निर्माणाधीन एवं निर्मित जलसंरचनाओं की जानकारी लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को भी दें। जलसंसाधन विभाग एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जल भराव वाले क्षेत्रों के निवासियों को अभी से सजग करें और उन्हें जल भराव के दौरान अन्य स्थानों पर ले जाने के लिए कार्ययोजना बनाएं।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि 30 जून तक कम से कम 50 ग्राम पंचायतों में शतप्रतिशत कोरोना की वैक्सीन का टीकाकरण कराएं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |