ठेकेदार पर पेनल्टी लगाए- कलेक्टर श्री जैन कालीसिंध नदी पर बन रहे स्टॉप डेम का निरीक्षण


शाजापुर, 12 जून 2021/ ठेकेदार पर पेनल्टी लगाएI उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज ग्राम सेमली के पास कालीसिंध नदी पर बन रहे स्टॉप डेम के निरीक्षण के दौरान दिए। इस अवसर पर तहसीलदार श्री संदीप श्रीवास्तव, जल संसाधन विभाग कार्यपालन यंत्री श्री एलएस जादौन, श्री प्रभु नागर, तहसीलदार पोलायकलां श्री संदीप श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार श्री अजय अहिरवार एवं ग्रामीणजन मौजूद थे।

कलेक्टर श्री जैन ने स्टॉप डेम की गुणवत्ता खराब होने के कारण जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि संबंधित ठेकेदार पर पेनल्टी लगाए, ठेकेदार को गुणवत्ता युक्त स्टॉप डेम बनाने के लिए नोटिस जारी करे। साथ ही उन्होंने खराब क्वालिटी के निर्माण कार्य को तोड़ने के निर्देश भी दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया है कि ठेकेदार द्वारा मिलावट करके खराब क्वालिटी का स्टॉप डेम बनाया जा रहा है एवं ठेकेदार व साइट इंजीनियर मौके पर उपस्थित नहीं रहता। इस पर उन्होंने साइट इंजीनियर को नोटिस देने के निर्देश भी दिए।

उल्लेखनीय है कि ग्राम सेमली के पास कालीसिंध पर निर्मित होने वाले स्टाफ डेम की स्वीकृति लागत 739 लाख रूपये है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |