कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला की अध्‍यक्षता में आपदा प्रबंधन की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्‍पन्‍न, नेशनल हाईवे मांगलिया टोल इन्‍दौर को देवास जिले के बिलावली गांव के पास पानी की निकासी के लिए बडा नाला/ड्रेनेज सिस्‍टम बनाने के दिये निर्देश

Dewas
————-
कलेक्टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्ला की अध्‍यक्षता में कलेक्‍टर कार्यालय सभा कक्ष में आपदा प्रबंधन की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्‍पन्‍न हुई। बैठक में अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, नगर निगम आयुक्‍त श्री विशाल सिंह चौहान, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, मध्‍यप्रदेश रूलर डेवलपमेंट अथोरिटी देवास के अधिकारी, स्‍टेशन मास्‍टर देवास, जनरल मेनेजर नेशनल हाईवे मांगलिया टोल एवं अन्‍य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने बैठक में जनरल मेनेजर नेशनल हाईवे मांगलिया टोल इन्‍दौर को निर्देश दिये कि बिलावली गांव के पास ऊची सर्विस रोड़ बनने से बरसात का पानी बिलावली गांव में जाने की संभावना है। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने निर्देश दिये की पानी की निकासी के लिए बडा नाला/ड्रेनेज सिस्‍टम बनाया जाये जिससे बिलावली गांव में पानी भरने की समस्‍या नहीं रहे।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने स्‍टेशन मास्‍टर देवास (पश्चिम रेल्‍वे) को बरसात का मौसम देखते हुए रेलवे स्‍टेश्‍न के पास नाला का कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिये। इस संबंध में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने डीआरएम से भी दूरभाष पर चर्चा की। बैठक में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने नगर निगम देवास, मध्‍यप्रदेश रूलर डेवलपमेंट अथोरिटी देवास एवं अन्‍य संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्‍यक तैयारियां 15 जून के पहले करने के निर्देश दिये।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे मौसम विभाग से प्राप्त होने वाली सूचनाओं से अपडेट रहें एवं समय पूर्व आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करें। लोगों को यह भी जानकारी दी जाए कि वे बरसात, अतिवृष्टि अथवा बाढ़ की स्थिति में नदी-नालों के किनारे न जाएं अथवा नदी-नालों के बीच में बने हुए टापुओं पर न रूकें।
कलेक्टर श्री शुक्‍ला ने कहा है कि आपदा की स्थिति में क्या उपाय अपनाना है, इस बात के लिए अधिकारी सजग रहें। प्रभावित लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर राहत सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने जिले के प्रशासनिक अमले एवं मैदानी कर्मचारियों को सभी आवश्‍यक तैयारिया करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों में समस्त एहतियाती इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। पुल-पुलियाओं पर भी नजर रखकर यह सुनिश्चित किया जाए कि बाढ़ की स्थिति में वहां से आवागमन न हो।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने निर्देशित किया है कि बरसात के दौरान सडक़ों अथवा पुल-पुलियाओं पर दुर्घटनाएं न हों, इस बात के दृष्टिगत आवश्यक रूप से संकेतक बोर्ड लगे रहना चाहिए। जिन पुल-पुलियाओं पर बाढ़ का पानी ऊपर से निकलता है तथा दुर्घटना की आशंका रहती है, वहां ड्रॉप-गेट लगे रहना चाहिए। बाढ़ की स्थिति में पुल-पुलियाओं की निगरानी रखे तथा ऐसे स्थानों पर वाहनों एवं पैदल लोगों की आवाजाही न होने दे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |