कलेक्टर ने बोलाई, गुलाना एवं सलसलाई के टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण किया कहा 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण के लिए घर-घर जाकर प्रेरित करें,Collector Shajapur श्री दिनेश जैन

शाजापुर
कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव के लिए किये जा रहे टीकाकरण की प्रगति देखने के लिए कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज ग्राम बोलाई, गुलाना एवं सलसलाई के टीकाकरण केन्दों का निरीक्षण किया। 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण की दर अत्यधिक कम होने पर कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सचिव, पटवारी, ग्राम रोजगार सहायक, बीएलओ तथा कोटवार को निर्देश दिये कि वे ग्राम में संयुक्त रूप से भ्रमण करें और लोगों के घर-घर जाकर उन्हें टीकाकरण का महत्व बताएं और टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने कहा कि टीकाकरण का कार्य तेजी से पूरा करना है, इसलिये 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य जल्दी पूरा करें। टीका लगवाने आने वाले 18 वर्ष से 44 वर्ष तक उम्र के युवाओं को अपने माता-पिता एवं घर के बुजुर्गों के टीका लगाने के लिए साथ में लेकर आने के लिए कहें। बीएलओ मतदाता सूची के माध्यम से पता करें कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के किन लोगों ने अब तक टीका नहीं लगवाया है, उन्हें टीका लगवाने के लिए घर से लेकर आएं। सलसलाई में कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सलसलाई एवं समर्पण सेवा समिति द्वारा बनाए गए क्वारंटीन सेंटर का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने किये गये प्रयासों की सराहना की।

इस दौरान प्रभारी तहसीलदार गुलाना श्री कैलाशचन्द्र मालवीय, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दीपक पिप्पल तथा बीएमओ मो. बड़ोदिया डॉ. अजय सोंती भी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |