शाजापुर कलेक्टर ने कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण

—-
कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज अचानक वृद्धाश्रम एवं सरस्वती विद्या मंदिर के कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। वृद्धाश्रम के कोविड केयर सेंटर में केवल 4 मरीज तथा सरस्वती विद्या मंदिर में केवल 07 मरीज भर्ती होने पर कलेक्टर ने सीएमएचओ को दूरभाष से निर्देश दिये कि पहले एक कोविड केयर सेंटर में क्षमता अनुरूप मरीजों को भर्ती करें, उसके उपरांत दूसरे कोविड केयर सेंटर में मरीजों को भर्ती करें। कम मरीजों के साथ दोनों कोविड केयर सेंटर संचालित नहीं करें। वृद्धाश्रम के मरीजों को सरस्वती विद्या मंदिर के कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट करें। वहां लगे स्टाफ को अन्य कार्यों में लगाएं।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मरीजों से चर्चा कर दी जाने वाली सुविधाओं एवं उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सरस्वती विद्या मंदिर के कोविड केयर सेंटर के निरीक्षण के दौरान श्री विजय जोशी, श्री नवीन राठौर, श्री प्रबोध रोकड़े, श्री जीवनसिंह परिहार, श्री महेश प्रजापत एवं श्री प्रवीण सोनी भी उपस्थित थे।
#Unite2FightCorona
#MPFightsCorona
#ShajapurFightsCorona
#MaskUpMP
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |