खुश खबरी अब बिना बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद भी मिलेगा राशन

भोपाल | 20-मई-2021
पात्र परिवारों को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुये बगैर बायोमैट्रिक सत्यापन के आधार पर राशन का वितरण कराया जाएगा। पात्र परिवारों को माह अप्रैल, मई एवं जून का राशन एक मुश्त निःशुल्क प्रदाय किया जाएगा। जिन हितग्राहियों ने माह अप्रैल एवं मई का राशन प्राप्त कर लिया गया हैं उन्हें माह जून का राशन निःशुल्क दिया जाये। जिन हितग्राहियों ने माह अप्रैल, मई एवं जून का राशन अभी तक प्राप्त नहीं किया गया है उन्हें 03 माह का राशन निःशुल्क प्रदाय किये जाने के निर्देश दिये गये है।
जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, भोपाल ने बताया कि वृद्ध एवं निःशक्त हितग्राहियों को आर्शिवाद योजनांतर्गत उनके घरों तक राशन पहुंचाया जाएगा या नॉमिनी के माध्यम से वितरित किया जाएगा। इस व्यवस्था अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को पोर्टेबिलिटी की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। यदि किसी हितग्राही को पोर्टेबिलिटी के माध्यम से राशन प्राप्त करना है तो उसको बायोमेट्रिक सत्यापन के आधार पर राशन वितरण किया जा सकता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |