शाजापुर के डॉ. गोहिल के उपचार से लाखन को मिली जिंदगी, 90 प्रतिशत फ़ेफ़डे संक्रमित,फ़िर भी नही हारा लाखन,कोरोना को मात देकर सायकल चलाकर गया,

शाजापुर:- देश-दुनिया में इंसानी ज़िंदगी के लिए सबसे बड़ा ख़तरा बने कोरोना वायरस को मात देकर स्वस्थ होने वालों की वैसे तो कोई कमी नही है, मगर जब फ़ेफ़डों में संक्रमण 90 प्रतिशत हो तो मौत से लड़ाई जीतना न केवल मरीज़ बल्कि ईलाज कर रहे डॉक्टर के लिए भी आसान नही होता है। मगर होंसला और डॉक्टर, मरीज़ का एक दूसरे पर भरोसा हो तो ये मुश्किल भी आसान हो जाती है।

मौत से ज़िंदगी के सिर्फ़ 12 दिन में जीत जाने का ये चमत्कार हुआ है, शाजापुर स्थित गोहिल सम्पूर्ण हॉस्पिटल में। ग्राम सामगीमाना निवासी लाखन सिंह कोरोना संक्रमण की चपेट आ गए और जब तक उचित उपचार मिलता वायरस ने फ़ेफ़डों को 90 प्रतिशत संक्रमित कर दिया था।

कई अस्पतालों की ख़ाक छानने के बाद लाखन सिंह को उपचार के लिए डॉ प्रवीण सिंह गोहिल ने अपने निजी अस्पताल में भर्ती कर ईलाज शुरू किया। लगातार ऑक्सीज़न लेवल कम होने से लाखन सिंह के जीवन पर कोरोना भारी पड़ रहा था, मगर एक संवेदनशील और मरीज़ के प्रति पूरी ज़िम्मेदारी रखकर सही उपचार करने वाले डॉ. श्री गोहिल ने अपने चिकित्सीय अनुभव से बेहतर ईलाज करना जारी रखा। इन प्रयासों के परिणाम स्वरूप आख़िर गुरुवार को वह दिन भी आ ही गया जब लाखन सिंह मौत को मात देकर पूर्णतः स्वस्थ होकर सायकल चलाकर अस्पताल से अपने घर के लिए रवाना हुआ।

लाखन सिंह ने स्वस्थ होकर घर जाते समय एक संदेश भी दिया, वह सायकल चलाकर गोहिल अस्पताल से गया और वहां उपचार करा रहे अन्य मरीज़ों को भी इस जानलेवा बीमारी से डरने नही बल्कि लड़कर जीतने का हौंसला दिया है। स्मरण रहे इस कोरोना संक्रमण काल में शाजापुर ज़िला ही नही पूरे देश में चिकित्सा व्यवस्था लाकवाग्रस्थ है, ऐसे में यहां बहुत गंभीर और मौत को छूकर अपने घर पहुंचने वाले मरीज़ों की तादाद बेहद कम है।

कहना होगा कि डॉ. प्रवीण सिंह गोहिल ने सीमित संसाधनों, ऑक्सीज़न और जीवन रक्षक दवाईयों के अभाव के बीच अपने पास आये मरीज़ों का बेहतर उपचार किया और आज उनके प्रयास से जानलेवा कोरोना वायरस से ठीक हुए पीड़ित अपने घर पहुंच रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |