शाजापुर जिले में तहसीलदारों ने अपने समक्ष शराब की दुकानों को सील करवाया

शाजापुर
—-
कोरोना वायरस कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा 24 मई 2021 प्रात: 6.00 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। कोरोना कर्फ्यू अवधि में सभी प्रकार की दुकानों को बंद रखने के लिए आदेश दिये गये हैं। इस तारतम्य में कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है, वे समस्त देशी एवं विदेशी शराब की दुकानों का निरीक्षण करें और अपने हस्ताक्षर के साथ दुकान को सील कराएं। साथ ही कोरोना कर्फ्यू समाप्त होने पर अपने समक्ष स्टाक का वेरीफिकेशन कर दुकान खुलवाएं। इस आदेश के पालन में आज सभी तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों द्वारा शराब की दुकानों को सील किया गया है।

इसी तरह कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए प्रभारी तहसीलदार गुलाना श्री कैलाश मालवीय द्वारा ग्राम कालीसिंध का भ्रमण कर लोगों को अनावश्यक रूप से घूमने से रोका। गुलाना में रोको टोको अभियान चलाकर लोगों पर चालानी कार्यवाही की गई। एक दुकान खुली पाए जाने पर उसे सील किया गया। तहसीलदार शाजापुर श्री राजाराम करजरे ने नगर में बाबा सर्विस पाईंट खुला होने पर उसे सील किया। अकोदिया में अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रकाश कस्बे, नायब तहसीलदार श्री मुकेश सांवले एवं सीएमओ श्री भिलाला ने निरीक्षण किया। मो. बड़ोदिया में प्रभारी तहसीलदार श्री आकाश शर्मा ने दुकान खुली होने पर उसे सील किया। नायब तहसीलदार श्री बृजेश मालवीय ने बेरछा में 3 दुकान खुली पाए जाने पर उसे सील करवाया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |