कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले 10 व्यक्तियों को अस्थायी जेल भेजा

—-
कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं इसकी चैन तोड़ने के लिए 24 मई तक शाजापुर जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्ती बरती जा रही है। आज शाजापुर नगर में कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले 10 व्यक्तियों को तहसीलदार श्री राजाराम करजरे द्वारा अस्थायी जेल भेजा गया। इसी तरह प्रभारी तहसीलदार मो. बड़ोदिया श्री आकाश शर्मा ने ग्राम देवरीमुल्ला में मंदिर में चल रहे भंडारे के आयोजन को रूकवाया तथा लगाए गए टेंट को तुरंत हटवाया तथा आयोजक के विरूद्ध कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन करने पर थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी। अकोदिया में नायब तहसीलदार श्री मुकेश सांवले द्वारा बेवजह घूमने वालों एवं दुकान खोलने वाले व्यापारियों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई। शुजालपुर तहसीलदार श्री राकेश खजुरिया ने फर्नीचर की दुकान सील की। वहीं अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आरएस प्रजापति ने नगर में घूमकर कोरोना कर्फ्यू का पालन नहीं करने वाले लोगों को घर में जाने की चेतावनी दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |