कोरोना से मृत लोगों के परिजनांे को मिले 4 लाख का मुआवजा – जिला कांग्रेस कमेटी ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

शाजापुर। जिला कांगे्रेस कमेटी ने बुधवार को महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला पंचायत सीईओ को सौंपा, जिसमें कोरोना महामारी से जिनकी मौत हुई है उनके परिजनों को 4 लाख रू. की मुआवजा राषि प्रदान किए जाने सहित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्रसिंह बंटी बना के नेतृत्व में जिला पंचायत सीईओ मीषा सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की कि कोरोना बीमारी से कई लोगों के घर उजड़ गए हैं और कई लोगों के यहां कमाने वाला ही कोई नहीं बचा। इसलिए उनके परिजनों को 4 लाख रूपए की मुआवजा राषि प्रदान की जाए ताकि वे अपना जीवन पालन कर सकें। इसके अलावा इस बीमारी से जूझ रहे लोगांे को समय पर और सही उपचार मिल सके इसके लिए आॅक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था व रेमडेसिविर इंजेक्षन की व्यवस्था की जाए। ज्ञापन में बताया गया कि जिले के बड़े कस्बो में आज भी उपचार की व्यवस्था नहीं है। इसके लिए मक्सी, पोलाय, बेरछा सहित बड़े कस्बों में 100 बेड वाले कोविड केयर सेंटर स्थापित किए जाएं। साथ ही ज्ञापन में जिला कांग्रेस द्वारा 6 माह के बिजली बिल माफ करने, अत्यंत गरीब परिवार के खाते में प्रति माह छः हजार रू. की राषि डाली जाए, गरीबो को मुफ्त राशन वितरित किया जाए और इस काम में तेजी लाई जाए ताकि लाकडाउन में बेरोजगारी का दंष झेल रहे लोगों को राहत मिल सके। ज्ञापन में कमेटी ने मांग की कि इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए प्रदेष सरकार को आदेषित कर जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा कर लागू किया जाए, ताकि आमजनों को राहत मिले। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व जिला सहकारी संघ अध्यक्ष हाजी मुन्ना पठान, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मटोलिया, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष इरशाद खान, वरिष्ठ कांग्रेसी सीताराम पवैया, विनीत वाजपेयी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता गोविंद शर्मा, आदि उपस्थित थे, जिन्होंने सोषल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ज्ञापन सौंपा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |